[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया:एक दूसरे को मिठाई खिलाई, कार्यकर्ता बोले -पार्टी का लक्ष्य भारत को समर्थ राष्ट्र बनाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया:एक दूसरे को मिठाई खिलाई, कार्यकर्ता बोले -पार्टी का लक्ष्य भारत को समर्थ राष्ट्र बनाना

भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया:एक दूसरे को मिठाई खिलाई, कार्यकर्ता बोले -पार्टी का लक्ष्य भारत को समर्थ राष्ट्र बनाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं में भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं वंदे मातरम के नारे लगाए। नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है।

भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य भारत को समर्थ राष्ट्र बनाना है। शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी थे।

स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी एवं भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने वाली पार्टी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुई है।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवाड़ी, गणेश तिवाड़ी, इंद्राज सैनी, महेश जीनगर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, प्रमोद खंडेलिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, जगदीश गोस्वामी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद विजय कुमार सैनी, देविका सेन, अनिता सैनी, मधु गोयनका सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin