[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2 मिनट में समझिए कांग्रेस की सभा का सार:सोनिया ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब; खड़गे बोले- मोदी ने गारंटी शब्द चुराया, उनकी छाती टेलर से नपवाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

2 मिनट में समझिए कांग्रेस की सभा का सार:सोनिया ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब; खड़गे बोले- मोदी ने गारंटी शब्द चुराया, उनकी छाती टेलर से नपवाएंगे

2 मिनट में समझिए कांग्रेस की सभा का सार:सोनिया ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब; खड़गे बोले- मोदी ने गारंटी शब्द चुराया, उनकी छाती टेलर से नपवाएंगे

जयपुर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी सभाओं का दौर शुरू कर दिया हैं। शनिवार (6 अप्रैल) को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की पहली बड़ी सभा हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहीं।

इस सभा में पहली बार सोनिया ने मोदी के भाषण का जवाब देते हुए कहा- मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

वहीं खड़गे ने भी मोदी के गारंटी शब्द पर तंज सकते हुए कहा कि वे बताएं कि उन्होंने कौनसी गारंटी पूरी की है, कांग्रेस का गारंटी शब्द मोदी ने चुराया है। मोदी कहते हैं उनकी 56 इंच की छाती है, इस बार टेलर को बुला नपवाना पड़ेगा। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये भी मैसेज दे दिया कि अब फील्ड में उतर कर हर घर तक पहुंचना है।

सोनिया-खड़गे-प्रियंका के भाषण की 6 बड़ी बातें

  • सबसे बड़ा आरोप प्रियंका गांधी ने कहा- भाजपा के नेता मोदी जी खोखले संसार और दुनिया में रह रहे हैं। गाजे बाजे में, शोहरत में, आपको केवल अच्छा-अच्छा दिखता है। बड़ी-बड़ी इवेंटबाजी दिखती है। ये सब सच्चाई छिपाने के लिए है।
  • जिसे दोहराया प्रियंका गांधी ने कहा- आपका वोट देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जा रहा है। जनता को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है। जनता ये भी नहीं जानती कि हम वोट देंगे तो क्या ये सही तरीके से जाएगा या नहीं।
  • जिसे गिनाया प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों के लिए पांच गारंटी बनेगी, केंद्र में खाली पड़े 30 लाख पदों युवाओं के लिए 5 हजार करोड़ का फंड को भरेंगे, युवाओं के बनेगा, स्थाई कृषि ऋण का आयोग भी बनाया जाएगा।
  • चेताया खड़गे ने कहा- ये भाषण देते हैं कि आप बीजेपी और मोदी जी को तीसरा मौका दो हम देश का संविधान बदल देंगे। चाहे कितने ही मोदी आ जाएं, इस डेमोक्रेसी को कोई बदल नहीं सकता।
  • संकेतों में बताया सोनिया गांधी ने कहा- देश से ऊपर होने की बात कोई सोच भी नहीं सकता हैं। दुर्भाग्य से हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।
  • नसीहत सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस ने न्याय पत्र को पांच हिस्सों में बांटा है। मुझे पूरा विश्वास है कांग्रेस के बहादुर और मेहनती साथी फर्ज निभाते हुए एक- एक संकल्प को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

सोनिया-खड़गे-प्रियंका के भाषण में इमोशन

गर्व : प्रियंका गांधी ने कहा- लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र को बनाने के लिए खून बहाया है। इसी कांग्रेस पार्टी ने देश को स्वतंत्रता दिलाई और नेताओं ने जान देकर देश का निर्माण किया।

गंभीर : सोनिया गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने जो-जो किया है वो हमारे सामने हैं। यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए हताशा के साथ उम्मीद का भी जन्म होता है।

गुस्सा : खड़गे ने कहा- हम तो 55 साल का हिसाब दे रहे हैं। आप दो न हिसाब, तुमने क्या किया। तुम में बोलने की ताकत नहीं है। कांग्रेस और गांधी परिवार को गालियां देकर कितने दिन बचोगे।

मजाक : खड़गे ने कहा- मोदी कहते हैं ये मेरी गारंटी है ये हमारा शब्द है जो मोदी ने चुराया। मोदी कहते हैं मेरी 56 इंच की छाती है। तुम्हारी छाती कितनी है टेलर को बुलाकर नपवाएंगे।

Related Articles