[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लालगढ़ में मनाया शहादत दिवस:ग्रामीणों ने शहीद सहायक कमांडेंट बजरंग लाल मीणा को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लालगढ़ में मनाया शहादत दिवस:ग्रामीणों ने शहीद सहायक कमांडेंट बजरंग लाल मीणा को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना का किया सम्मान

लालगढ़ में मनाया शहादत दिवस:ग्रामीणों ने शहीद सहायक कमांडेंट बजरंग लाल मीणा को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना का किया सम्मान

खेतड़ी : खेतड़ी के लालगढ़ में शनिवार को सहायक कमांडेंट शहीद बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमराव मीणा, विशिष्ट अतिथि कैप्टन फतेहचंद मीणा, बलबीर सिंह छापोला थे, जबकि अध्यक्षता शहीद वीरांगना रूकमा देवी ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद बजरंग लाल मीणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमराव मीणा ने कहा कि देश की सेवा करने को लेकर अपने प्राणों का त्याग करने वाला हमेशा अमर रहता है। बजरंग लाल मीणा ने भी देश सेवा व अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर गांव का नाम रोशन किया है। इस देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा हमारे लिए पूजनीय होते हैं।

प्रत्येक व्यक्ति को मांगलिक कार्य में उन्हें याद कर उचित धारणा के लिए प्रेरित करना चाहिए। झुंझुनू जिले के शौर्य की मिट्टी में जोश और साहस का प्रतीक माना जाता है। देश के लिए सबसे अधिक सैनिक देने का गौरव झुंझुनू के जिले के नाम से जाना जाता है। यहां के युवाओं को बचपन से ही सेना में जाने के लिए तैयार किया जाता है जो सरहद पर किसी प्रकार की हलचल होने पर बहादुरी का परिचय देते हैं।

बता दें कि शहीद बजरंग लाल मीणा सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। इस दौरान 6 अप्रैल 2010 में नक्सलियों की सूचना पर उनके नेतृत्व में विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ऑपरेशन में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बजरंग लाल मीणा नक्सलियों को मार गिराते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में अतिथियों व ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वहीं शहीद की माता तीजा देवी व वीरांगना रूकमा देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रिया छापोला, कैलाश मीणा, मख्खन लाल, रोहिताश मीणा, सीताराम मीणा, हरिराम मीणा, बनवारीलाल मीणा, विजय कुमार सैनी, गोपाल घुमरिया, जगदीश, सुरेश मीणा, ओमप्रकाश, महिपाल, संतोष बबेरवाल, रोशन लाल, अनिल कुमार, दिनेश, मुकेश मीणा, पप्पू राम मीणा, रिशाल मीणा, विजय कुमार, राकेश कुमार, रोहन, सुवालाल यादव, सांवरमल, मातादीन, रामवतार, शीशराम सैनी, मनीराम, राजेश सैनी, ललिता, रतनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin