[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिंघाना के हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिंघाना : सिंघाना के हुक्मा की ढाणी गांव में शनिवार को हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी राधेश्याम जांगिड़ की मुख्य यजमानी में पंडित रामौतार पिचानवा ने मंत्रौचारण कर हवन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले महिलाओं की ओर से पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। महिलाओं की ओर से निकाली गई कलश यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित रामौतार पिचानवा के सानिध्य में कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रथम दिन हवन के साथ भजनों का आयोजन किया गया।

पंडित रामौतार पिचानवा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए।

मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। इससे पूर्व मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोक गायक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की ओर से हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रिछपालसिंह, रमेश कुमार, अशोक, प्रदीप कुमार, मोहन सिंह, सपनेश कुमार, कैलाश चंद, स्वाति, सुनीता, निर्मला, दीपिका, सुनिता, लक्ष्मी, नीतू, ममता विमला देवी, राजकला, मनोहरी, कमलेश, संतोष देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin