[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तनोट माता मंदिर की वेबसाइट लांच, धर्मशाला में रुकने और बॉर्डर देखने के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तनोट माता मंदिर की वेबसाइट लांच, धर्मशाला में रुकने और बॉर्डर देखने के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग

भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर की वेबसाइट बन गई है, शुक्रवार को उसे लांच किया गया। सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस वेबसाइट को लांच किया।

जैसलमेर : जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर की वेबसाइट बन गई है। शुक्रवार को उसे लांच किया गया है। सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस वेबसाइट को लांच किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कई अधिकारी, जवान और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जैसलमेर के रामगढ़ इलाके के गांव तनोट में विश्व प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर अपने अत्यंत प्रभावशाली रूप के कारण भारत वर्ष में प्रसिद्ध है।

इस मंदिर की देवी को बम वाली माता के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है। इस मंदिर में पूजा अर्चना व देखरेख सीमा सुरक्षा बल को सुपुर्द है। सीमा सुरक्षा बल ने आगे बढ़ते हुए इस मंदिर के उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उतर) के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने तनोट माता मंदिर की वेबसाइट लांच की है। www.shritanotmatamandirtrust.com के नाम से लांच हुई इस वेबसाइट में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की जानकारी के साथ-साथ कई सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है।

धर्मशाला में रूम बुक करने के साथ बॉर्डर पास बनाने की सुविधा वेबसाइट में मंदिर की जानकारी के साथ-साथ इस वेबसाइट की लांचिंग के साथ ही मिलने वाले मुख्य सुविधाओं में तनोट से बॉर्डर जाने के लिए पास बनाना, तनोट माता मंदिर में धर्मशाला में रूम बुक करना जैसी सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। अब भारत पाक बॉर्डर स्थित इस मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी पेश नहीं आएगी। इस दौरान 166 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह व अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ आए हुए श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62