[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:फिटनेस दौड़ में विनोद कुमारी प्रथम और दीपिका कुमारी रही द्वितीय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:फिटनेस दौड़ में विनोद कुमारी प्रथम और दीपिका कुमारी रही द्वितीय

महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:फिटनेस दौड़ में विनोद कुमारी प्रथम और दीपिका कुमारी रही द्वितीय

उदयपुरवाटी : नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं और सामाजिक संगठन श्री शक्ति सोम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मनसा कन्या पीजी कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भावना शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली बालिकाओं और महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

जानकारी के अनुसार अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में विनोद कुमारी प्रथम, दीपिका कुमारी द्वितीय तथा नेहा स्वामी तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में कविता प्रथम, रजनी सैनी द्वितीय व पलक कुमारी तृतीय रही। महिला दौड़ प्रतियोगिता में जयश्री शेखावत प्रथम, सुनीता सैनी द्वितीय व कांता देवी तृतीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में भगत सिंह ग्रुप विजेता एवं अमृता देवी ग्रुप उप विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में सावित्री बाई ग्रुप विजेता व कल्पना चावला ग्रुप उप विजेता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसआई सत्यवीर सिंह ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

कार्यक्रम में डॉ. सुमन मीणा, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, राजेंद्र सिंह भड़िया ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम संयोजक सुनीता स्वामी ने संगठन और प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी तथा अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जाखड़ ने किया।

इस मौके पर मूलचंद सैनी, राधेश्याम, नरेश सैनी, कैलाश चंद डूडी, मोहनसिंह शेखावत, पवन कुमार वर्मा, सुरेश खारडिया, महेंद्र सैनी, राकेश स्वामी, उदमी राठी, सूर्य प्रकाश स्वामी, विकास सैनी, राकेश सैनी, कविता सैनी, सुशीला सर्वा, सुमन सैनी और किरण सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles