[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मनाया महिला दिवस:विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया सम्मानित, मतदान की शपथ दिलवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में मनाया महिला दिवस:विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया सम्मानित, मतदान की शपथ दिलवाई

नीमकाथाना में मनाया महिला दिवस:विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया सम्मानित, मतदान की शपथ दिलवाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक संजय चेतानी थे। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुलिया ने कहा कि आज का दिन समानता आधारित सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था के लिए महिलाओं के लंबे संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन हमे याद दिलाता है कि दुनिया को बेहतर बनाने की लड़ाई महिला अधिकारों के बिना अधूरी है।

उपनिदेशक संजय चेतानी ने कहा कि हालाकि हमने महिला अधिकारों के क्षेत्र में व्यापक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अब भी महिलाओं के विकास और समृधि के लिए अनेक प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक प्रशानिक अधिकारी चिमन लाल, कनिष्क सहायक गोविंद सिंह, महिला पर्यवेक्षक सोनिया यादव, बबिता कुमावत, मीना यादव, मंजू लाखीवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता शर्मा, किरण रोहिल्ला, शशि वर्मा, नीतू और कांता वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles