नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी का क्या स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा के नए जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की नियुक्ति पर चिड़ावा शहर भाजपा परिवार के कार्यकर्ता ने एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा चिड़ावा शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के बगड़ आवास पर जाकर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की तथा जिला अध्यक्ष ने शहर के संगठनात्मक विषय पर चर्चा की तथा संगठन में पूर्ण रूप से समर्पित भाव से कार्य करने के लिए बताया।
बधाई देने वाले में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ बीएल वर्मा, पार्षद व नगर महामंत्री मदन डारा, पूर्व पार्षद व नगर उपाध्यक्ष महेंद्र चेजारा, युवा मोर्चा जिला संयोजक जय सिंह नोनिया, एडवोकेट ईशान मिश्रा, अनिल पायल , राजेंद्र प्रसाद सैनी, महेश वर्मा, बाबूलाल सैनी, दीपक वर्मा, निर्मला पूर्व भाजपा जिला मंत्री, मंजू कुल्हरी महिला मोर्चा जिला मंत्री, पंकज व्यास युवा मोर्चा अध्यक्ष ,राहुल गोस्वामी नोनिया गोठड़ा, योगेश कुल्हरी, श्यालु सिंह उपस्थित रहे।