यमुना जल समझौते को लेकर मुख्यमंत्री की शेखावाटी धन्यवाद यात्रा 2 को, कलेक्टर आईजी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, विधायक जुटे हैं तैयारी में
यमुना जल समझौते को लेकर मुख्यमंत्री की शेखावाटी धन्यवाद यात्रा 2 को, कलेक्टर आईजी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, विधायक जुटे हैं तैयारी में

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो चीफ : आज़ाद अहमद खान
खेतड़ी नगर : खेतड़ी के मुख्यमंत्री के 28 फरवरी को होने वाले दौरे के रद्द होने के बाद अब 2 मार्च को आने की संभावनाएं जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बुधवार को रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह व नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने खेतड़ी नगर के नेहरू मैदान में होने वाली सभा की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। इस दौरान सभा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों ने हेलीपैड का भी जायजा लिया। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि शेखावाटी में यमुना जल शेखावाटी में यमुना जल को लेकर हरियाणा व प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते के बाद धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में खेतड़ीनगर में होने वाली धन्यवाद सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री 28 फरवरी को आने वाले थे, लेकिन दिल्ली में कार्य समिति की बैठक होने के कारण मुख्यमंत्री नहीं आ सके। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दो मार्च को मुख्यमंत्री के आने की जानकारी दी गई है। शेखावाटी के लिए यमुना का जल काफी महत्वपूर्ण माना गया था। यह शेखावाटी की लाइफ लाइन कही जाने वाली थी। पिछले तीन दशक से नहर के पानी को लेकर केवल राजनीति की जा रही थी, लेकिन धरातल पर उतारने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई हरियाणा व राजस्थान सरकार की बैठक में शेखावाटी को यमुना नहर का पानी देने का समझौता हुआ है, जो यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
इस मौके पर एडीएम अनिल महिला, तहसीलदार विवेक कटारिया, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ताराचंद सैनी, पालिका ईओ ऋषभदेव ओला, पुलिस उपाधीक्षक सतीश वर्मा, बीडियो महेंद्र सिंह, जलदाय विभाग जेईएन जयन्त शर्मा, एसआई सुनील कुमार सैनी, एईएन सुरेंद्र सिंह, एएसआई रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रेखा मीणा, रामनिवास लादी, बबलू अवाना, प्रमोद स्वामी, महिपाल दौराता, रोहतास मनकस, नरेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे ।