[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

121 फीट की झाड़ू का उद्घाटन:प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर बनाई; मंत्री अविनाश गहलोत बोले- सफाई का संदेश देगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

121 फीट की झाड़ू का उद्घाटन:प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर बनाई; मंत्री अविनाश गहलोत बोले- सफाई का संदेश देगी

अंत्योदय से सूर्योदय की भावना से कार्य कर रही है प्रदेश की सरकार - मंत्री अविनाश गहलोत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं आएं। उन्होंने यहां स्वच्छता अभियान की जिला ब्रांड एम्बेसडर अंकिता क्यामसरिया एवं उनकी बहिन निकिता क्यामसरिया द्वारा तैयार की गई 121 फीट लम्बी झाडू का उद्घाटन किया। जिला मुख्यालय की शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि में आयोजित हुए समारोह को सम्बोधित करते हुए केबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के बाद देश में स्वच्छ भारत मिशन का अभियान शुरू किया, जिसके बाद देश में स्वच्छता की एक लहर सी चली है और आज देश का हर आम और खास इस अभियान से जुड चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की इन दो बेटियों का यह सराहनीय कदम है इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुंख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में अंत्योदय से सूर्योदय की भावना से कार्य कर रही है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले की दोनों बेटियों का यह सराहनीय कदम है और आने वाले पांच वर्ष में ये दोनों बेटियों नए किर्तिमान रचेंगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी की जो स्वच्छता के प्रति लगन है उसका ही परिणाम है कि देश में पिछले दस वर्षो में लोगों की स्वच्छता के प्रति सोच बदली है। कार्यक्रम में बनवारी लाल सैनी, पवन मावंडिया, विश्म्भर पूनियां, कमलकांत जोशी, प्यारेलाल ढूकिया, विरेन्द्र क्यामसरिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां सहित बडी संख्या में शहर के गणमान्यजन एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने झाडू पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता अभियान का आगाज किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin