पीएम मोदी राजस्थान को देंगे बड़ी सौगात, 21 रेलवे स्टेशन, 112 आरओबी और अंडरपास का करेंगे शिलान्यास
आबूसर व सीरियासर कला में रेलवे अंडरपास का 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों व 112 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपासों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे । जिसमें झुंझुनू जिले के लोहारू-सीकर रेल लाइन पर आबूसर व सीरियासर कला में रेलवे अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा । इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि आमजन को संबोधित करेंगे वहीं दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से आमजन को संबोधित करेंगे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019311


