शेखावाटी में यमुना का पानी:राजस्थान और हरियाणा के बीच हुआ समझौता, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
शेखावाटी में यमुना का पानी:राजस्थान और हरियाणा के बीच हुआ समझौता, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
चिड़ावा : 30 साल से चली आ रही यमुना के पानी की योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है।यमुना के पानी को हरियाणा अब राजस्थान को देगा।राजस्थान की पानी की जरूरतों को देखते हुए हरियाणा पड़ोसी का धर्म निभाएगा।दिल्ली में शनिवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में समझौता हुआ। इस समझौते से राजस्थान के शेखावाटी के तीन जिलों में पीने के पानी की सप्लाई होगी। रविवार को चिङावा के विवेकानंद चोक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलामहामंत्री राजेश दहिया के दिशा-निर्देशन में जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
भाजपा जिलामहामंत्री राजेश दहिया ने कहा आखिर लंबे अरसे के बाद यमुना के पानी की मांग पूरी हो रही है उन्होने कहा उन्हे बहुत खुशी है की भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। योजना अब धरातल पर उतरेगी। कांग्रेस सरकार ने इस योजना पर ध्यान नहीं दिया।इसकी वजह शेखावाटी के जिलों में आम जनता को पीने के पानी से परेशन होना पड़ा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष विकास स्वामी, मुरलीमनोहर शर्मा, पार्षद सुरेश भूकर, मुकेश जलिंद्रा, पंचायत सीमित सदस्य रोहिताश धांगङ, मदन डारा, मुकेश शर्मा, रविकांत शर्मा, किशोरी लाल, अमर सिंह, संदिप, दिपचंद, दीपक स्वामी, सुल्तान जांगिङ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, मंजू कुलहरी, उमा, अनिता जांगीङ, अंजू काला, जयसिंह नुनियां, अशोक शर्मा, अशोक महरानियां, पुनम लाम्बा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।