[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौते को लेकर भाजपाईयो ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बाँटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौते को लेकर भाजपाईयो ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बाँटी

यमुना का जल ज़िले के किसानों के लिए वरदान साबित होगा- कमल कान्त शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पिछले साठ वर्षों से अटके यमुना जल समझौते के सम्पन्न होने पर झुंझुनूं शहर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक में पटाखे फोड़े व मिठाइयाँ बाँट कर प्रसन्नता व्यक्त की।इस मौक़े पर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साठ वर्षों से नहर लाने के नाम पर ज़िले वासियों को ठग कर राज किया। उसका समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एव हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के मध्य हुए यमुना जल समझौते से हुआ है।शर्मा ने कहा कि राजस्थान के झुंझुनूं सहित कई पड़ोसी ज़िलो को 577 मिलियन क्यूबिक मीटर जल सिंचाई हेतु प्राप्त होगा। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को एक अद्भुत उपहार दिया गया है। इस से ज़िले के किसान समृद्ध एव संपन्न होंगे। यमुना का जल किसानों के लिए वरदान साबित होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फ़ैसले की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री खट्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौक़े पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर महामंत्री मनोज कुंडलवाल, रवि लांबा, जगदीस गोस्वामी, विकास पुरोहित, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, शंभुदयाल नेहरा, श्रवण सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, कैलाश पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles