नीमकाथाना में यमुना का पानी लाने की मांग:सीएम से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल, ज्ञापन सौंपा
नीमकाथाना में यमुना का पानी लाने की मांग:सीएम से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल, ज्ञापन सौंपा
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में यमुना का पानी लाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में जल स्तर नीचे गिर चुका है।जिसका एकमात्र समाधान का उपाय है कि यमुना का पानी नीमकाथाना लाया जाए।
किसानों ने कहा कि यमुना का पानी पड़ोसी राज्य हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में आ रहा है। यमुना का पानी लाने में सरकार को कोई ज्यादा बड़ा खर्चा नहीं आएगा। सीएम ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोवर्धन तेतरवाल, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष बलदेव यादव, उपाध्यक्ष भोलाराम लांबा, सुरेश यादव, राजाराम गुर्जर चला, केशव सैनी छावनी, एस. एस. मीना नयाबास मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038700


