[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस प्रभारी बोले- नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया:डोटासरा ने कहा-शिक्षा मंत्री कांग्रेस का पाठ्यक्रम बताते हैं, जबकि NCERT तो भारत सरकार की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस प्रभारी बोले- नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया:डोटासरा ने कहा-शिक्षा मंत्री कांग्रेस का पाठ्यक्रम बताते हैं, जबकि NCERT तो भारत सरकार की

कांग्रेस प्रभारी बोले- नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया:डोटासरा ने कहा-शिक्षा मंत्री कांग्रेस का पाठ्यक्रम बताते हैं, जबकि NCERT तो भारत सरकार की

झुंझुनूं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लगातार भाजपा सरकार और इसके मंत्रियों पर निशाना साध रहे हैं। झुंझुनूं में कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में मंगलवार रात उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला बोला। उन्होंने कहा- शिक्षा मंत्री ऐसे हैं, जो कहते हैं कि कांग्रेस का पाठ्यक्रम बदल देंगे। उन्हें यही नहीं मालूम कि राज्य में NCERT पाठ्यक्रम चलता है, जो भारत सरकार के अधीन है। वहीं, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेसी नेताओं से साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया है। हमें कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा।

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

हमारे शिक्षा मंत्री ऐसे जिन्हें पाठ्यक्रम के बारे में मालूम नहीं: डोटासरा

मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी रंधावा लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। डोटासरा ने राज्य सरकार पर कहा- दो महीने तक इनका मंत्रिमंडल नहीं बन पाया। पर्ची से मुख्यमंत्री बना। कार्य योजना सौ दिन की बनी लेकिन कोई काम नहीं हुए। शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि हम पाठ्यक्रम में बदलाव कर देंगे। ये कांग्रेस का पाठ्यक्रम हैं, ये तो हमारे शिक्षा मंत्री है। उनको ये ही पता नहीं है कि राजस्थान में एनसीआरटी पाठ्यक्रम चलता है। भारत सरकार का उपक्रम है, जो पाठ्यक्रम बनाता है।

ये भाजपा तानाशाह सरकार है। लोकतंत्र को खत्म कर देगी। दस साल हो गए मोदी सरकार को बने जो वादे किए वो एक भी पूरा नहीं किया। बात चाहे महंगाई, बेरोजगारी कम करने की हो, या किसानों की आमदनी दोगुनी करनी की हो, हर मामले में फेल है। केवल धार्मिक उन्माद फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना, तानाशाही करना, डराना धमकाना, नफरत फैलाना इसी के आधार पर ये चुनाव जीतते आ रहे हैं।

सरकार बनते ही वादों पर चर्चा बंद: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

डोटासरा ने कहा- दो महीने पहले जब चुनाव प्रचार था तो प्रधानमंत्री बार-बार आकर पेपर लीक का मुद्दा उठाया। राजस्थान में आरपीएससी भंग का मुद्दा उठाया था। लाल डायरी का मुद्दा उठाया, महिलाओं के साथ अत्याचार की बात कर रहे थे, लेकिन अब सरकार बन गई तो इन बातों पर चर्चा होनी ही बंद हो गई। भाजपाई लोगों को भ्रमित कर सत्ता में आ गए। अब लोग पूछ रहे हैं जो बात कर रहे थे उसका क्या हो रहा है?

आरपीएससी भंग की बात कर रहे थे, पेपर माफिया के खिलाफ कानून हम लेकर आए। आज वहीं केंद्र में बिल लेकर आए हैं। लेकिन हम तो पहले कह रहे थे, ये एक स्टेट की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे देश की समस्या है, केंद्र सरकार को कानून लेकर आना चाहिए था। ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो। वो नहीं माने, और अब लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता कहते है कि आरपीएससी भंग नहीं हो सकती। राजेन्द्र राठौड़ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि हमारी सरकार बनते ही आरपीएससी के मौजूदा स्वरूप को भंग कर देंगे, लेकिन नहीं किया।

झुंझुनूं में हुए कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झुंझुनूं में हुए कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है भाजपा: डोटासरा

डोटासरा ने कहा- लोगों ने मोदी सरकार से हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। दस साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे देश की प्रगति हुई हो। राज्य में 5 साल हमारी सरकार थी तो दुनियाभर की योजनाएं लेकर आए। केंद्र में दस साल मनमोहन की सरकार थी तो राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड, मनरेगा समेत कई योजनाएं लेकर आए। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कार्य योजना बनाई थी। जीडीपी को अर्श से फर्श पर पहुंचाया। उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम हुए, लेकिन अब केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद फैलाने की बात करती है। केवल मन की बात करते है, उसके अलावा कोई काम नहीं करते हैं।

‘कहां से पर्ची आ रही?’

डोटासरा ने कहा- ये सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाकर वोटों की फसल काटने की बात कर रहे हैं, दो महीने हो गए, कुछ नहींं किया। साफ कर दिया है कि किसानों को कर्ज नहीं मिलना चाहिए। मिल गया तो उसका माफ नहींं होना चाहिए, ये बात खुद कृषि मंत्री कह रहे है। ये हमारी आपसी कलह की बात कर रहे तो खुद की दिख नहींं रही है, मुख्यमंत्री मंत्री को नही मान रहा। मुख्यमंत्री और मंत्री की उनके अधिकारी नहीं मान रहे है। पता नहींं कहा से पर्ची आ रही है कहां से फैसले हो रहे हैं।

‘कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा’

इधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने पार्टी की अंतर्कलह को खत्म करने पर बात की। उन्होंने कहा- पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। नेताओं ने खुद को बड़ा समझ लिया है। इसलिए कार्यकर्ता दूर होते जा रहा है। ये परिपाटी खत्म करनी होगी। सब को एकजुट होना होगा, तभी चुनाव जीत पाएंगे।

राम पर बोले- रंधावा

प्रभारी रंधावा ने कहा कि भाजपा राम को सिर्फ अपना ही बता रही है। जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी तो उनके मुंह से हे राम ही शब्द निकला था। नाथूराम गोड़से ने गोली मारकर गांधीजी की हत्या की थी। कांग्रेस का भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा और आरएसएस के किसी भी नेता का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है।

Related Articles