मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत:मनेरगा में करती थी काम, हादसे में दो महिला मजदूर भी घायल
मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत:मनेरगा में करती थी काम, हादसे में दो महिला मजदूर भी घायल
सीकर : सीकर के खंडेला इलाके में आज मनरेगा कार्य के दौरान हादसा हो गया। मिट्टी का टीला ढहने से महिला मजदूर की मौत हो गई वहीं दो महिला मजदूर घायल हो गई। मिट्टी ढहने के बाद काम कर रहे मजदूरों ने ही अपने स्तर पर दबी महिला मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अब खंडेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हादसा खंडेला इलाके के गोकुल का बास ग्राम पंचायत के फतेहपुरा भोमियान में हुआ। यहां मनरेगा मजदूरों से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी डलवाने का काम करवाया जा रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और महिला मजदूर फूली देवी की मौत हो गई। अन्य दो महिला मजदूर संतोष और राधा घायल हुई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मामले में खंडेला थानाधिकारी वीरसिंह का कहना है कि फिलहाल मृतका के शव को मॉच्यूरी में रखवाया गया है। अब आगे नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044909

