[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ:खेतड़ी में परिवहन विभाग ने यातायात के नियमों के बारे में बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ:खेतड़ी में परिवहन विभाग ने यातायात के नियमों के बारे में बताया

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ:खेतड़ी में परिवहन विभाग ने यातायात के नियमों के बारे में बताया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के जिला परिवहन कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अमूल्य जीवन को बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा अग्रदूत की भूमिका निभानी चाहिए। एक अच्छा चालक वह नहीं होता जो सिर्फ अपने आपको सुरक्षित रखें, बल्कि अच्छा चालक वह होता है जो अपने साथ-साथ दूसरे लोगों का भी ध्यान रखकर उनको सुरक्षित भी रखे। सड़क पर जब भी वाहन चलाए तो फोन पर उपयोग नहीं करना चाहिए और शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने वाहन को तेज गति से कभी भी नहीं चलाना चाहिए। इसके अलावा वाहनों पर सुरक्षा की दृष्टि से अपने वाहन पर रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी अनमोल है। इसको बचाकर रखे तथा जीवन को सड़क हादसे में ना गंवाएं। भारत में सड़क हादसे में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। वहीं आमजन द्वारा यातायात के नियमों के पालन नहीं करने से आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन मार्च 2019 से पूर्व हो चुका है, उन्हें सरकार के निर्देशानुसार अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।

वहीं, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर संदीप कुमार, रवि मौर्य, दिनेश कुमार, जगतसिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, चन्द्रशेखर अग्रवाल, संतकुमार, जितेंद्र, महेश कुमार, डीसी मीणा, सुनील मिश्रा, विकास सिंह, विजेन्द्र, पंकज, सत्येन्द्र , कुलदीप, सत्येन्द्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin