तातीजा में शहीद इंस्पेक्टर हरदेवाराम गुर्जर की पुण्यतिथि मनाई।
तातीजा में शहीद इंस्पेक्टर हरदेवाराम गुर्जर की पुण्यतिथि मनाई।
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार
जसरापुर : ग्राम पंचायत तातीजा के चिमना वाली ढाणी में उनके स्मारक स्थल पर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कसाना की अध्यक्षता में शहीद इंस्पेक्टर हरदेवाराम गुर्जर की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थी। विशिष्ट अतिथी प्रभु राजोता थे।शहीद पुत्र कप्तान सिंह जोकि बीएसएफ में वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी में कार्यरत ने बताया शहीद इंस्पेक्टर हरदेवाराम गुर्जर 15 जनवरी 1994 को मातृभूमि की रक्षा के लिए श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई। शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वीरांगना फूली देवी का शाल ओढ़ाकर कर सम्मान किया। शहीद का छोटा बेटा अमर सिंह जयपुर के एयू बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
इस अवसर पर सूबेदार जयराम रोड़ासर, डॉक्टर कृष्ण गुर्जर, ताराचंद, महेंद्र सिंह रावत, जयप्रकाश, महेंद्र सिंह रोड़ासर, हवलदार हजारीलाल, बनवारी लाल कसाना, हनुमान प्रसाद कसाना, जयमल पटेल, राम सिंह, विक्रम सिंह कसाना, शीशराम, उमराव सिंह सहित अनेक ग्राम वासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067580


