विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन:स्कूल स्टूडेंट्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन:स्कूल स्टूडेंट्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
नीमकाथाना : विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) की नीमकाथाना में शुरुआत हुई। नेहरू पार्क में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने किया। केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को जागरूक करना और जो पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभों से वंचित हैं उनको मौके पर ही पंजीकरण कर लाभान्वित करवाना है। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी देने के लिए थिएटर मोबाइल वैन कैंप शिविर स्थल पर मौजूद रही जिसके द्वारा ऑडियो विजुअल माध्यम से आम जन को योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण अभियान के अंतर्गत 10 गर्भवती महिलाओं की सार्वजनिक रूप से गोद भराई कर उनके सुरक्षित मातृत्व की कामना की, वही 6 माह से अधिक की आयु प्राप्त करने वाले 10 शिशुओं का अन्नप्राशन भी जनप्रतिनिधियों के कर कमल से करवाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न विद्यालय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के हर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पहुंच रही है जिससे आमजन को उनके घर पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038230


