स्वामी विवेकानंद की जयंती के पर गोरीर में करियर डे का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
गोरीर/खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद की जयंती के पर श्री भगवान राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय गौरीर मे कैरियर डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरीर प्रभारी डॉ कमल भास्कर थे। अध्यक्षता सरदार फतेहसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि योगा ट्रेनर अभिमन्यु पाराशर थे। छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के बारे मे तथा चिकित्सा विभाग से सम्बंधित योजनाए चिकित्सा शिक्षा के सभी कोर्सज के बारे मे बताया।
अभिमन्यु पाराशर ने योगा के महत्व पर प्रकाश डाला। तथा योग मे किस प्रकार कैरियर बनाये इस विषय पर बताया। संस्था प्रधान राजेश जांगिड़ ने कहा कि बेटी और बेटों मे भेदभाव ना करें, कन्या भूर्ण हत्या, दहेज़, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए युवाओं को ही आगे आना होगा।
कार्यक्रम को ओम प्रकाश यादव, मुकेश सैनी, व्याख्याता प्रकाश राम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, पप्पू राम, नरेश कुमार, सुलोचना, नरेश मान, रामनिवास नरवाल, बिमला, दर्शना कुमारी,रेखा यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे।