[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में नाबालिग का किडनैप और रेप का मामला:2 आरोपियों की गिरफ्तारी, नाबालिग को भी छुड़वाया; पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में नाबालिग का किडनैप और रेप का मामला:2 आरोपियों की गिरफ्तारी, नाबालिग को भी छुड़वाया; पूछताछ जारी

झुंझुनूं में नाबालिग का किडनैप और रेप का मामला:2 आरोपियों की गिरफ्तारी, नाबालिग को भी छुड़वाया; पूछताछ जारी

झुंझुनूं : कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए फर्स्ट ईयर का फॉर्म लेने गई नाबालिग के किडनैप और रेप मामले में नया अपडेट आया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके कब्जे में नाबालिग को भी छुड़ा लिया है।

आरोपी और उसके साथी को पकड़ा

थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया की नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप करने के मामले में झुंझुनूं की बगड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची को भी दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में नूनियां गोठड़ा निवासी राहुल उर्फ बंटी पुत्र राजेन्द्र जाट तथा रितेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चिड़ावा में फॉर्म भरने गई थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म किया था।

फॉर्म भरने गई थी नाबालिग

चोयल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 4 जनवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी नाबालिग बेटी चिड़ावा में फॉर्म भरने गई थी। जो शाम होने तक घर नहीं आई। आसपास के रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर पूछताछ की लेकिन वो नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। कई लोगों से पूछताछ की।

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बच्ची को दस्तयाब कर लिया। नाबालिग के साथ अपहरण व दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin