[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के डॉ. राहुल का दिल्ली में होगा सम्मान:सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिलेगा अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के डॉ. राहुल का दिल्ली में होगा सम्मान:सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिलेगा अवार्ड

झुंझुनूं के डॉ. राहुल का दिल्ली में होगा सम्मान:सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिलेगा अवार्ड

झुंझुनूं : झुंझुनूं के डॉ. राहुल जांगिड़ को युवा रत्न सम्मान-2024 से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) की पूर्व संध्या पर 11 जनवरी को उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘आशा प्रतिष्ठा चैरिटेबल ट्रस्ट’ मानसिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

सामाजिक सेवाओं के लिए होगा सम्मान

डॉ. राहुल जांगिड़ पिछले एक दशक से विद्यालय स्तर पर राजकीय विद्यालयों की प्रतिभाओं का सम्मान कर रहे हैं। जांगिड़ ‘झुंझुनू गौरव पुरस्कार’ कार्यक्रम के फाउंडर भी हैं। जल एवं पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान, बेसहारा पशुओं के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाना जैसे कार्यक्रम भी किए गए हैं। उन्हें सामाजिक सेवाओं के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है।

ये भी मिल चुके अवार्ड्स

इससे पहले डॉ. राहुल को जल स्टार अवॉर्ड 2011, राजस्थान ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल अवार्ड 2015, इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन-2020, गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल-2020, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, कल्चरल नेशनल अवॉर्ड-2021, राष्ट्र रत्न अवार्ड-2021 यूथ वर्ल्ड इंडियन आईकॉन अवॉर्ड 2021 जैसे विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर आवार्ड से सम्मानित हो चुके है। डॉ राहुल जांगिड़ मूल रूप से झुंझुनूं के नरहड़ गांव के रहने वाले है। वर्तमान में बीकानेर में पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।

Related Articles