[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने बढ़ाया जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन का हौसला:आर्मेनिया में आयोजित प्रतियोगिता में निशा ने जीता गोल्ड मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर ने बढ़ाया जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन का हौसला:आर्मेनिया में आयोजित प्रतियोगिता में निशा ने जीता गोल्ड मेडल

कलेक्टर ने बढ़ाया जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन का हौसला:आर्मेनिया में आयोजित प्रतियोगिता में निशा ने जीता गोल्ड मेडल

चुरू : आर्मेनिया मे हुई जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल लेकर देश का नाम रोशन करने वाली जिले के भगेला गांव की निशा गुलेरिया ने जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी से शिष्टाचार भेंट की। जिला कलेक्टर सत्यानी ने निशा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

जिला कलेक्टर सत्यानी ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं ने पूरे विश्व में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। यहां की खेल प्रतिभाओं ने ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। निशा ने जिला कलेक्टर को अपनी खेल उपलब्धियों की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने निशा को नौकरी लग जाने तक खेल संबंधी तैयारियों के प्रतिमाह 10 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा ने जिला कलेक्टर को स्टेडियम और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। निशा ने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार गुलेरिया एक किसान हैं। वे तीन बहनें और एक भाई हैं। तीनों ही बहनें अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता हैं। निशा ने अब तक तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने हाल ही में 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक आर्मेनिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित हुई जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक, इंफाल (मणिपुर) में आयोजित हुई नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा साल 2022 में सीकर में आयोजित स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। निशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के संघर्ष, कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश सिंह और उनकी मौसी अर्जुन अवार्डी कविता चहल को दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin