[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल कॉलेज छात्रा पर हमला:देर रात हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट के सिर पर मारी ईंट, चार टांके लगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

मेडिकल कॉलेज छात्रा पर हमला:देर रात हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट के सिर पर मारी ईंट, चार टांके लगे

मेडिकल कॉलेज छात्रा पर हमला:देर रात हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट के सिर पर मारी ईंट, चार टांके लगे

बीकानेर : स्टाइपेंड सहित अनेक मांगों को लेकर रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म होने के कुछ ही देर में एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट पर हमला हो गया। घायल छात्रा के सिर पर ईंट मारी गई, जिससे उसके सिर पर चार टांके आए हैं। घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मानसिक रोग अस्पताल के पीछे स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रेजीडेंट डॉक्टर तुलसी शर्मा पढ़ाई कर रही थी। तभी अज्ञात युवक ने अंदर आकर उसके सिर पर वार कर दिया। उसने ईंट से मारी जिससे सिर पर गंभीर घाव हो गया। वो चिल्लाई तो साथी डॉक्टर्स वहां पहुंची। इसके बाद ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां उसका इलाज शुरू करते हुए भर्ती कर लिया गया। डॉ. तुलसी को किसने मारा? इस बारे में बुधवार सुबह तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। घटना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर के बारे में जानकारी नहीं मिली।

कुछ देर पहले सुरक्षा का जिम्मा

इस घटना से कुछ देर पहले ही सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में मेडिकल स्टूडेंट्स की सुरक्षा व हॉस्टल की सुरक्षा के लिए जेएनवीसी थानाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin