[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण:एडीजे ने दिलाई गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष बोले-एक ही छत के नीचे प्रशासनिक और न्यायिक कार्यालय का प्रयास करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण:एडीजे ने दिलाई गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष बोले-एक ही छत के नीचे प्रशासनिक और न्यायिक कार्यालय का प्रयास करेंगे

नीमकाथाना जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण:एडीजे ने दिलाई गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष बोले-एक ही छत के नीचे प्रशासनिक और न्यायिक कार्यालय का प्रयास करेंगे

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया गया। एडीजे ने निर्वाचित सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी को जिला कलेक्टर ने और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एडीजे 1, कार्यकारिणी सदस्यों को एडीजे 2 ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, महासचिव गिरधारी लाल बागड़ी, उपाध्यक्ष हंसराज तंवर, संयुक्त सचिव वीरेन्द्र सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष संदीप यादव , सामाजिक सचिव रविन्द्र सैनी, पुस्तकालय सचिव राजेंद्र चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शांतिपूर्ण मतदान करवाने का प्रशस्ति प्रमाण पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामावतार लाम्बा और इनके सहायकों को एडीएम अनील महला ने देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि मिनी सैंक्ट्रेट के लिए एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक और न्यायिक कार्यालय रहे इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। अभिभाषक की जो भी समस्याएं होंगी उसका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही एडवोकेट कॉलोनी के लिए प्रशासन से मिलकर वकीलों को दिलवाने की कोशिश की जाएगी।

समारोह में जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, जिला एडीजे नबंर 1 आशीष दाधीच, एडीजे नंबर 2 नीलम शर्मा, एसीजीएम नंबर 2 सरिता यादव, जीएम अनीशा शर्मा, एडीएम अनील महला, तहसीलदार महेश ओला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77