[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भरभराकर गिरा मंत्री का मंच; VIDEO:राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सांगोद आए थे, नागर सहित 5 लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भरभराकर गिरा मंत्री का मंच; VIDEO:राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सांगोद आए थे, नागर सहित 5 लोग घायल

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भरभराकर गिरा मंत्री का मंच; VIDEO:राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सांगोद आए थे, नागर सहित 5 लोग घायल

कोटा : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान अचानक मंच टूट गया। मंच पर मौजूद राज्यमंत्री समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गिर गए। इस हादसे में राज्यमंत्री और चार भाजपा नेताओं को चोट लगी है। घटना के बाद सभी को सांगोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो भाजपा नेताओं को कोटा के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। घटना गुरुवार शाम 6 बजे कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र की है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर शपथ लेने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर शपथ लेने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे।

मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे थे नागर

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर शपथ लेने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे। गायत्री चौराहे पर मुख्य मंच बनाया गया था, जहां उनकी सभा होनी थी। इस सभास्थल से 50 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सोनी की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए मंच भी तैयार किया गया था। नागर जैसे ही मंच पर पहुंचे उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए मंच पर पहुंच गए। नागर का स्वागत किया जा रहा था कि अचानक से भरभरा कर मंच टूट गया और मंत्री समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता नीचे गिर गए।

मंच 15 लोगों के लिए बनाया गया था, जिस पर करीब 40 लोग पहुंच गए थे। इससे अफरा-तफरी मच गई। मंच के नीचे खड़े दूसरे कार्यकर्ताओं ने मंत्री और अन्य नेताओं को संभाला। इस हादसे में राज्यमंत्री हीरालाल नागर के पैर में मामूली चोट आई है। पंचायत समिति सांगोद के प्रधान जयवीर सिंह के मुंह पर, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के दोनों पैर, समाज सेवी मनोज शर्मा के रीढ़ की हड्डी और भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश सोनी के हाथ में चोट लगी है। सभी को एम्बुलेंस से सांगोद के सीएचसी लाया गया। प्रधान जयवीर सिंह और मनोज शर्मा के गहरी चोट लगने की वजह से उन्हें कोटा रेफर किया गया है।

घायलों को सांगोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
घायलों को सांगोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम

स्वागत समारोह के बाद गायत्री चौराहे पर एक धन्यवाद सभा भी रखा गया था। इसके लिए भव्य मंच तैयार किया गया था। यहां बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। इस हादसे के बाद धन्यवाद सभा को स्थगित करना पड़ा। इस सभा में आस-पास के गांवों से भी कई कार्यकर्ता पहुंचे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin