नीमकाथाना में हिट एंड रन कानून का विरोध:ऑटो रिक्शा चालकों ने रखी हड़ताल, नारेबाजी कर जताया विरोध
नीमकाथाना में हिट एंड रन कानून का विरोध:ऑटो रिक्शा चालकों ने रखी हड़ताल, नारेबाजी कर जताया विरोध
नीमकाथाना : नीमकाथाना में हिट एंड रन कानून का विरोध में आज नीमकाथाना के ऑटो रिक्शा चालक हड़ताल पर हैं। चालकों ने कानून के विरोध में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
इसकी वजह से यात्रियों और खरीदारी करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गावड़ी मोड़ से नीमकाथाना शहर तक लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं। ऑटो चालक रमेश भार्गव ओर मोहन ने कहा कि कोई भी ड्राइवर जानबूझकर रोड एक्सीडेंट नहीं करता। जिस तरह से वाहन चालकों के खिलाफ हिट-एंड-रन का काला कानून लाया गया है, वह कहीं से जायज नहीं है।
वही नीमकाथाना जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को ड्राईवर्स एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक ली थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036563


