[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम मंदिर की प्रतिष्ठा की तैयारियां:खेतडी में दीपावली की तरह मनाया जाएगा प्रतिष्ठा महोत्सव, हर घर दिया जा रहा न्यौता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम मंदिर की प्रतिष्ठा की तैयारियां:खेतडी में दीपावली की तरह मनाया जाएगा प्रतिष्ठा महोत्सव, हर घर दिया जा रहा न्यौता

राम मंदिर की प्रतिष्ठा की तैयारियां:खेतडी में दीपावली की तरह मनाया जाएगा प्रतिष्ठा महोत्सव, हर घर दिया जा रहा न्यौता

खेतड़ी : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को दीपावली की तरह ही मनाया जाएगा। इस अवसर पर खेतड़ी कस्बे में हर घर पर दीपक जलाए जाएंगे।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विधाधर सैनी ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर की प्रतिष्ठा होगी। इस दिन अयोध्या सहित पूरे देश में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा। खेतड़ी में इसके लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। उस दिन प्रत्येक कॉलोनी और मोहल्ले के लोग अपने अपने क्षेत्र के मंदिर में एकत्रित होकर टीवी पर प्रतिष्ठा का आयोजन लाइव देखेंगे। शाम को अपने अपने घरों में दीपक जलाएंगे।

इस, मौके डॉ सोमदत्त भगत, ब्रह्मानंद शर्मा, पवन शर्मा, संतोष देवी, लक्ष्मी देवी, जगदम्बा प्रसाद पारीक और विश्वंभर दयाल शर्मा आदि मौजूद थे ।

Related Articles