कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ईंट भट्टे से घर लौटते समय हुआ हादसा, सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था
कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ईंट भट्टे से घर लौटते समय हुआ हादसा, सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था
चिड़ावा : चिड़ावा के पास अरड़ावता में मंगलवार रात करीब 9 बजे कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईंट भट्टे पर मजदूरी कर घर लौटे रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विक्रम पुत्र सुरेश नायक बाइक से अपने गांव किठाना (चिड़ावा) जा रहा था। इसी दौरान अरड़ावता में सामने से तेज गति से आ रहे कैंपर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल युवक को राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से चिड़ावा अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर युवक का पिता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे।
पिता ने दर्ज करवाया मामला
बुधवार सुबह युवक विक्रम के पिता सुरेश ने पुलिस थाने में वाहन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से मौत का मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद अब शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाई बहनों में सबसे बड़ा था विक्रम
युवक साखू में ईंट भट्टे पर मजदूरी किया करता था। उसके चार भाई और दो बहनों में विक्रम सबसे बड़ा था और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। विक्रम की दो साल पहले हरियाणा के ढिगावा में सगाई भी हो गई थी। लेकिन पारिवारिक कारणों से अभी विवाह नहीं हुआ था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063409


