[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजीव गांधी युवा मित्रों ने दिया ज्ञापन:हटाने वाला आदेश वापस लेने की मांग, कहा – हम सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजीव गांधी युवा मित्रों ने दिया ज्ञापन:हटाने वाला आदेश वापस लेने की मांग, कहा – हम सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे

राजीव गांधी युवा मित्रों ने दिया ज्ञापन:हटाने वाला आदेश वापस लेने की मांग, कहा - हम सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे

उदयपुरवाटी : राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाने के विरोध में उदयपुरवाटी ब्लॉक के राजीव गांधी युवा मित्रों ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन देकर आदेश वापस लेने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 20 राजीव गांधी युवा मित्र लगे हुए हैं जो प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हैं। राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत मानदेय पर कार्यरत युवा मित्रों की सेवा 31 दिसंबर से समाप्त करने के आदेश सरकार ने हाल ही में किए हैं। क्षेत्र के युवा मित्रों ने मंगलवार को सोनम स्वामी के नेतृत्व में प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। उन्होंने युवा मित्रों को हटाने वाले आदेश वापस लेने की मांग की है।

सोनम स्वामी के मुताबिक प्रदेश में करीब 5 हजार युवा मित्र मानदेय पर कार्यरत हैं जो केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। एक तरफ सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ बेरोजगार युवाओं को काम मिल रहा है। ज्ञापन देने वालों में राहुल जाखड़, पिंटू कुमार, नितेश शर्मा, राकेश कुमार, अनिता देवी, रेणू डोटासरा आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin