[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

DST टीम को एसपी ने किया भंग:गंभीर शिकायतों से घिरी थी टीम, एक एएसआई समेत 8 कॉन्स्टेबल थे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

DST टीम को एसपी ने किया भंग:गंभीर शिकायतों से घिरी थी टीम, एक एएसआई समेत 8 कॉन्स्टेबल थे शामिल

DST टीम को एसपी ने किया भंग:गंभीर शिकायतों से घिरी थी टीम, एक एएसआई समेत 8 कॉन्स्टेबल थे शामिल

झुंझुनूं : गंभीर शिकायतों से घिरी डीएसटी टीम को भंग कर दिया गया है। टीम के खिलाफ एसपी को बहुत सी शिकायतें मिली थी। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने कार्रवाई करते हुए पूरी टीम को ही भंग कर दिया है। एसपी बिश्नोई ने बताया कि कई दिनों से डीएसटी के कामकाज को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से पूरी टीम को हटाया गया है। जल्द ही नई टीम बनाई जाएगी। इसके लिए नाम मांग लिए गए हैं। टीम में एक एएसआई समेत नौ पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसपी देवेंद्रकुमार बिश्नोई ने बताया कि कई दिनों से टीम की निगरानी की जा रही थी। कामकाज को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से पूरी टीम को भंग किया गया है। अब नई टीम बनाई जाएगी।

ये थे टीम में कार्यरत, मूल जगह भेजा

टीम में प्रभारी एएसआई शेरसिंह फोगाट, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, अंकित ओला, दिनेश कुमार, बुलेश कुमार, अमित मोटासरा, सुरेंद्र काजला समेत दो अन्य कॉन्स्टेबल शामिल थे। चिड़ावा में कार्यरत डीएसटी टीम के भंग करने के आदेश जारी किए गए। टीम में शामिल एएसआई समेत सभी आठ कॉन्स्टेबलों को उनके मूल पदस्थापन वाली जगह भेज दिया गया है।

अब युवाओं की बनेगी नई टीम

पुरानी टीम को भंग करने के बाद नई डीएसटी के गठन की तैयारी भी कर ली गई है। एसपी के अनुसार नई टीम म ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने नई टीम में काम करने के इच्छुक पुलिसकर्मियों के नाम भी मांग लिए हैं। वर्तमान में जिला स्पेशल टीम का कैंप चिड़ावा कर रखा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77