[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संदिग्धावस्था में मौत के तीन मामलों की जांच की मांग:ग्रामीणों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, जल्द खुलासे के लिए थाने के बाहर दिया धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संदिग्धावस्था में मौत के तीन मामलों की जांच की मांग:ग्रामीणों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, जल्द खुलासे के लिए थाने के बाहर दिया धरना

संदिग्धावस्था में मौत के तीन मामलों की जांच की मांग:ग्रामीणों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, जल्द खुलासे के लिए थाने के बाहर दिया धरना

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस थाने से संबंधित तीन मामलों में जांच से असंतुष्ट ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर बाद पुलिस थाने के सामने धरना दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। थाना प्रभारी ने पांच दिन में जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के गौरव पथ पर करीब दो माह पहले 26 अक्टूबर की शाम बाइक दुर्घटना में चिराना के नजदीक पिरोतां वाली ढाणी निवासी गणेश सैनी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई थी। इसी प्रकार विधान सभा चुनाव से ठीक पहले गुढ़ागौड़जी से चंवरा मार्ग पर मारिंडा के नजदीक एक युवक का संदीग्ध स्थिति में शव मिला था। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस ने अभी तक तय नहीं किया है कि हत्या हुई थी या दुर्घटना थी।

इसी प्रकार जहाज पंचायत के एक युवक के मामले में भी मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। बुधवार को क्षेत्र के जहाज, चंवरा, किशोरपुरा, चिराना व बागोरियों की ढाणी ग्रामीण एकत्रित होकर आए व पुलिस थाने के सामने धरना दिया। मामलों की सही जांच कराने व जल्दी ही खुलासा करने की मांग करते हुए उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन भी दिया है। थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा ने ग्रामीणों को बताया कि वे सभी मामलों की सही जांच कर रहे हैं अगर उनको लगता है कि उनकी जांच करने की दिशा सही नहीं है तो किसी दूसरे अधिकारी से जांच करवा सकते हैं। उन्होंने पांच दिन में सभी मामलों की जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर बागोरियों की ढाणी सरपंच राजेंद्र सैनी, कांग्रेसी कार्यकर्ता संदीप सैनी, बजावा पूर्व सरपंच बुधराम सैनी, राजकिशोर सैनी चिराना, रामलाल सैनी, भूदाराम सैनी, प्रभाती लाल सैनी,श्रीराम जांगिड़, नरेंद्र सैनी, लोकेश सैनी, मदनलाल सैनी, सोहन सेन, मुकेश सैनी, बाबूलाल सैनी, सुरेश सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77