[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलरी शॉप से अंगूठियों के बॉक्स की चोरी, VIDEO:CCTV में नजर आई 3 महिलाएं; अगले दिन व्यापारी ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्वेलरी शॉप से अंगूठियों के बॉक्स की चोरी, VIDEO:CCTV में नजर आई 3 महिलाएं; अगले दिन व्यापारी ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

ज्वेलरी शॉप से अंगूठियों के बॉक्स की चोरी, VIDEO:CCTV में नजर आई 3 महिलाएं; अगले दिन व्यापारी ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

अजमेर : 3 महिलाएं ज्वेलरी शॉप में आई और ज्वेलर की नजर हटते ही सिर्फ 6 मिनट में चांदी की अंगूठियों से भरा बॉक्स कपड़ों में छिपाकर फरार हो गई। ज्वेलर ने शाम को स्टॉक चेक किया तो उसे चोरी का पता चला। इसके 1 दिन बाद 19 दिसंबर को ज्वेलर के बेटे को तीनों महिलाएं बाजार में घूमते हुए दिखी।

उसने मास्क लगाकर तीनों का पीछा किया और उनके घर तक पहुंचा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। मामला अजमेर के गंज थाने का सोमवार का है।

3 महिलाएं ज्वेलरी शॉप पर आई और ज्वेलर की नजरें बचाकर अंगूठियों से भरा बॉक्स कपड़ों में छिपा लिया।
3 महिलाएं ज्वेलरी शॉप पर आई और ज्वेलर की नजरें बचाकर अंगूठियों से भरा बॉक्स कपड़ों में छिपा लिया।

व्यापारी ने बताया कैसे हुई थी चोरी
फॉयसागर निवासी जगदंबा ज्वेलरी के मालिक खुशी सोनी ने बताया कि दिल्ली गेट पर उनकी दुकान है। सोमवार 18 दिसंबर की शाम 7 बजे 3 महिलाएं उनकी दुकान पर आई थी। उन्होंने सोने-चांदी के आइटम दिखाने को कहा। बेटे हितेश सोनी ने उन्हें काफी सारे आइटम दिखाए। 6 मिनट के भीतर ही तीनों महिलाएं कुछ भी पसंद ना आने की बात कह कर वहां से चली गई।

पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। इसे मंगलवार को ज्वेलर को सौंप दिया।
पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। इसे मंगलवार को ज्वेलर को सौंप दिया।

CCTV में देखा तो होश उड़े

सोनी ने बताया- रात को दुकान बढ़ाने से पहले जब स्टॉक चेक किया तो 142 अंगूठियों से भरा बॉक्स कम निकला। CCTV फुटेज चेक किए तो उसमें तीनों महिलाएं नजर आई। इसमें से एक अंगूठियों से भरा बॉक्स स्वेटर के नीचे छुपाती हुई दिखी। मैंने तुरंत गंज थाने को सूचना दी और पुलिस ने आकर मौका-मुआयना किया।

बेटे ने मास्क पहन कर पीछा किया

सोनी ने बताया-अगले ही दिन मंगलवार को उनका बेटा हितेश अपने बड़े पापा की नवाब का बेडा स्थित ज्वेलरी शॉप पर गया था। इसी दौरान उसे ई-रिक्शा में बैठकर जाती वही तीनों महिलाएं नजर आई। बेटे ने मुझे फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने बड़े पापा की दुकान से अपने 2 भाइयों को भी साथ लिया और मुंह पर कपड़ा और मास्क लगाकर तीनों ने बाइक पर उनका पीछा किया। इस बीच महिलाएं ई-रिक्शा से उतरकर सांसी बस्ती के घर में घुस गई। वहीं खड़े होकर बेटे ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस अब पकड़ी गई महिलाओं के आपराधिक रिकार्ड की जांच में जुट गई है।
पुलिस अब पकड़ी गई महिलाओं के आपराधिक रिकार्ड की जांच में जुट गई है।

3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

गंज थाना प्रभारी बिखाराम काला ने बताया- दिल्ली गेट ज्वेलरी शॉप में तीन महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दो महिलाओं ने व्यापारी का ध्यान डायवर्ट किया था। तीसरी महिला ने चांदी की अंगूठी से भरा बॉक्स, जिसमे 142 अंगूठी थी उसे अपने कोट में डालकर छुपा लिया। व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए रामगंज क्षेत्र में रहने वाली सुनीता (21), दीपा (28) और सुमन (31) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके घर से माल भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग महंगे कपड़े पहन कर बाजारों में रेकी करती हैं। इसके बाद ज्वेलरी शॉप में मौका देखकर सोने-चांदी के आइटम चुरा लेती है। पूछताछ में सामने आया कि महंगे कपड़ों के कारण किसी को शक नहीं होता। पुलिस अब पकड़ी गई महिलाओं के आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77