[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में 2 महीने की बच्ची को पार्क में छोड़ा:सर्दी में रोती रही, आवाज सुनकर पहुंचे लोग; परिवार की तलाश में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में 2 महीने की बच्ची को पार्क में छोड़ा:सर्दी में रोती रही, आवाज सुनकर पहुंचे लोग; परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर में 2 महीने की बच्ची को पार्क में छोड़ा:सर्दी में रोती रही, आवाज सुनकर पहुंचे लोग; परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

जयपुर : जयपुर में एक 2 महीने की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली है। बच्ची को पार्क में पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची के परिजन उसे कपड़े में लपेटकर छोड़कर गए। सुबह सर्दी के बीच रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को संभाला। जवाहर सर्किल थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बच्ची को जेके लॉन अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद शनिवार को अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जवाहर सर्किल इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

SHO (जवाहर सर्किल) दलवीर सिंह ने बताया- जवाहर सर्किल के पिछले गेट के पास पार्क में मासूम बच्ची मिली। गुरुवार सुबह 6 बजे पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दौड़कर लोग पार्क में मंदिर की तरफ पहुंचे। कपड़े से लपटी हुए मासूम बच्ची को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर आए जगतपुरा निवासी लोकेन्द्र शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर लावारिस बच्ची मिलने की सूचना दी।

बच्ची को गांधी नगर शिशु गृह भेज दिया गया है।
बच्ची को गांधी नगर शिशु गृह भेज दिया गया है।

बच्ची करीब 2 महीने की

पुलिस ने मासूम बच्ची को कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत जेके लॉन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया कि बच्ची करीब 2 महीने की है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। जगतपुरा के रहने वाले लोकेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस का मनाना है कि अलसुबह ही बच्ची को कपड़े में लपेटकर पार्क में छोड़ा गया है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है। जेके लॉन हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को गांधी नगर शिशु गृह भेज दिया गया है। शिशु गृह में बच्ची की देखरेख की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22