[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Sukhdev Gogamedi Murder Case: पुलिस ने रोहित गोदारा के लगभग 75 गुर्गों को किया राउंडअप , एसपी तेजस्विनी गौतम का गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Sukhdev Gogamedi Murder Case: पुलिस ने रोहित गोदारा के लगभग 75 गुर्गों को किया राउंडअप , एसपी तेजस्विनी गौतम का गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Sukhdev gogamedi murder case: बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के लगभग 75 गुर्गों को राउंडअप किया है, इनमें से अधिकांश जेल में पहले से ही बंद है. उनसे पूछताछ की जा रही है. एसपी तेजस्वीनी गौतम का गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.

Sukhdev gogamedi murder case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में लगातार सतर्कता बरती जा रही है. बीकानेर के हार्डकोर क्रिमिनल हिस्ट्री सीटर रोहित गोदारा द्वारा गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद बीकानेर की पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है.

बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के गुर्गों को किया राउंडअप 

बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा के लगभग 75 गुर्गों को राउंडअप किया है, इनमें से अधिकांश जेल में पहले से ही बंद है. उनसे पूछताछ की जा रही है. एसपी तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि हत्यारे बीकानेर जिले की सीमा में है, इसके बावजूद ए श्रेणी की नाकाबंदी कर दी गई है और रोहित गोदारा के गांव कर्पूरीसर का निरीक्षण किया. इसके अलावा रोहित गोदारा के माता-पिता से भी बातचीत की गई. उनके माता-पिता का कहना था कि उनका अब रोहित गोदारा से कोई संबंध नहीं है.

रोहित गोदारा के माता-पिता से भी बातचीत

बता दें कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में बीकानेर के रोहित गोदारा उर्फ रोहित स्वामी का नाम सामने आया है. रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है. रोहित गोदारा पर गंभीर अपराध के करीब 32 से ज्यादा मामले दर्ज है. साल 2010 से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था. जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेवारी सीधे-सीधे ली है.

पुलिस पूछताछ कर निकाल रही सुराग 

रोहित गोदारा उर्फ रोहित स्वामी बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील के कर्पूरीसर गांव का निवासी है. पुलिस ने पिछले तीन दिनों में रोहित गोदारा से जुड़े 70 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की, जिसमें सबसे ज्यादा पूछताछ बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना, सदर थाना और लूणकरणसर थाने में की गई.

दरअसल, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने बीकानेर में रोहित गैंग के गैंग पालना से रामरतन जाट, मुक्ता प्रसाद के जीशान अली, गजनेर से पृथ्वी सिंह, जितेंद्र जाट, भैराराम डूडी,  श्रीडूंगरगढ़ से राकेश ओझा, गणेश ओझा, नरेंद्र सिंह, बीछवाल से अमरजीत बिश्नोई, उदासर से देवी सिंह, लूणकरणसर से दिनेश कुमार शर्मा, रानी बाजार से तेजकरण उर्फ तेजू माली, बीकानेर के तिलक नगर से विजय सिंह शामिल हैं. पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर सुराग निकाल रही है. हालांकि अभी तक पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22