चिड़ावा में अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न:अमित कुलहरी बने अध्यक्ष, 25 वोटों से हासिल की जीत
चिड़ावा में अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न:अमित कुलहरी बने अध्यक्ष, 25 वोटों से हासिल की जीत
चिड़ावा : चिड़ावा में अभिभाषक संघ के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इन चुनावों के तहत शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए वकीलों ने सुबह दस से तीन बजे तक मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल कुमार मान और एडवोकेट अमित कुमार ने नामांकन किया था। चुनाव कार्यसमिति अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि कपिल, रवि, नरेश, रामवीर के सहयोग से वोटिंग के बाद मतों की गिनती हुई।
इस दौरान कुल 105 मतों से 91 मत पोल हुए। जिसमें से एडवोकेट अमित कुलहरी को 58 और अनिल मान को 33 वोट मिले। अमित कुलहरी ने 25 मतों के अंतर से जीत हासिल की। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने अमित कुलहरी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण जल्द ही होगा।
पांच पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन
चुनाव प्रक्रिया के तहत पांच पदों पर एक – एक ही आवेदन आया। उपाध्यक्ष पद पर भीम सिंह सैनी, सचिव पद पर अमित यादव, सह सचिव पद पर अभिषेक महमिया, कोषाध्यक्ष पद पर रोबिन शर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विकास कुमार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037473


