धर्मपाल गुर्जर के विधायक बनने पर महिलाओं ने किया सम्मान
धर्मपाल गुर्जर के विधायक बनने पर महिलाओं ने किया सम्मान
खेतड़ी नगर : खेतड़ी विधानसभा से धर्मपाल गुर्जर विधायक बनने पर महिलाओं ने गुरूवार को केसीसी कार्यालय पहुंच कर पूनम देवी को चुनड़ी ओढा कर स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर थी। प्रभू राजोता ने बताया कि नांगलिया गुजरवास की सैंकड़ों महिलाएं खेतड़ी नगर कार्यालय पहुंच कर नवनिर्वाचित विधायक धर्मपाल गुर्जर की पत्नी पूनम देवी को चुनड़ी ओढा कर सम्मान किया साथ ही महिलाओं ने मंगल गीत गाएं एवं एक दुसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की। महिलाओं ने धर्मपाल गुर्जर को मंत्री पद देने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में गुर्जर समाज का शिक्षित विधायक धर्मपाल गुर्जर है जो हर तरीके से मंत्री पद के लिए दावेदारी रखता है।

इस मौके पर मेवा देवी, मुन्नी देवी, भगवती देवी, किस्तुरी देवी, कमली देवी, भीरमा देवी, मुर्ती देवी, लाली देवी, सुमित्रा देवी, पतासी देवी, मुकेश देवी, फूली देवी, सुमन देवी, संतोष देवी, सत्यवीर चंदेला, कैलाश, संतोष टिब्बा, सुरेश, कालू रावत, विजय सिराधना, विजेंद्र आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036291


