[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में भाजपा को बहुमत:2 राष्ट्रीय पार्टी का खाता भी नहीं खुला; भाजपा के 2 सांसद तीसरे नंबर पर रहे, कांग्रेस के 17 मंत्री हारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में भाजपा को बहुमत:2 राष्ट्रीय पार्टी का खाता भी नहीं खुला; भाजपा के 2 सांसद तीसरे नंबर पर रहे, कांग्रेस के 17 मंत्री हारे

राजस्थान में भाजपा को बहुमत:2 राष्ट्रीय पार्टी का खाता भी नहीं खुला; भाजपा के 2 सांसद तीसरे नंबर पर रहे, कांग्रेस के 17 मंत्री हारे

जयपुर : राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 115 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस 68 सीटें जीत चुकी है, 1 सीट पर आगे है, वहीं 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हार स्वीकार कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है।

पहली बार चुनाव लड़ रही भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट पर जीत दर्ज की है। हनुमान बेनीवाल को छोड़कर उनकी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक ही जीते हैं, तो आम आदमी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इस चुनाव में भी छाप नहीं छोड़ सकीं। दोनों एक भी सीट नहीं जीत सकी। ओवैसी की एआईएमआईएम, कम्युनिस्ट पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है।

राजस्थान में किस पार्टी को कितनी सीट?

पार्टी सीट जीतीं/आगे
भाजपा 115
कांग्रेस 69
भारत आदिवासी पार्टी 3
बहुजन समाज पार्टी 2
राष्ट्रीय लोक दल 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1
निर्दलीय 8

इस चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी हार गए हैं। इसके साथ ही परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के 25 में से 17 मंत्री हार गए हैं। शांति धारीवाल जीत गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया भी हार गए हैं। भाजपा ने जिन 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था, उनमें से 4 जीते और 3 हार गए। इस बार जनता ने फिर सरकार बदली है, लेकिन यह पहली बार है कि विधानसभा अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष हार गए हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी हुई गारंटी की जीत है। वहीं हार स्वीकार करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि काम करने के बाद भी हम कामयाब नहीं हुए, इसका मतलब यह नहीं है कि वे काम न करें। यह अप्रत्याशित परिणाम है।

वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नतीजे स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।

काउंटिंग के दौरान इन सीटों पर विवाद

  • डीडवाना सीट पर बीजेपी के बागी यूनुस खान की जीत के बाद विवाद हो गया है। कांग्रेस के चेतन डूडी ने रिकाउंटिंग की मांग की है। डूडी ने डीडवाना एसडीएम पर आरोप लगाते हुए 6 नंबर राउंड की दोबारा मतगणना की मांग की है। विवाद के बाद अब मतगणना केंद्र को बंद कर बाहर पैरामिलिट्री फोर्स लगा दी गई है। हालांकि यूनुस खान ने 2392 वोट से जीत हासिल की।
  • वहीं, बहरोड़ विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव के साथ मारपीट की गई। काउंटिंग के बाद जब वे बाहर निकले तो मैदान में उन्हें लोगों ने घेर लिया और थप्पड़ मारे। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।
मैप के जरिए जानिए परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी ने जीत दर्ज की। ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस ने जीत हासिल की।
मैप के जरिए जानिए परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी ने जीत दर्ज की। ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस ने जीत हासिल की।

पति ने पत्नी, चाचा ने भतीजी को हराया, दामाद-ससुर जीते

  • नागौर से चाचा ने अपनी भतीजी को हरा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा ने भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को हराया। सीकर जिले की दांतारामगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और जननायक जनता पार्टी की प्रत्याशी रीटा सिंह को हरा दिया है। रीटा सिंह तीसरे नंबर पर रही हैं। वीरेंद्र सिंह ने 7997 वोट से भाजपा के गजानंद कुमावत को हराया।
  • धौलपुर सीट से कांग्रेस की शोभारानी कुशवाह ने अपने जीजा और भाजपा प्रत्याशी शिवचरण कुशवाह को हरा दिया है। वहीं, दामाद और ससुर ने एक साथ चुनाव में जीत हासिल की है। फुलेरा से कांग्रेस के विद्याधर सिंह चौधरी जीत गए, तो उनके दामाद और भाजपा प्रत्याशी शैलेष सिंह ने डीग-कुम्हेर से जीत दर्ज की है।

इस सीट पर पहली बार खुला भाजपा का खाता

  • झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ विधानसभा सीट पर पहली बार भाजपा का खाता खुला है। भाजपा के विक्रम सिंह जाखल ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार शर्मा को 23 हजार 180 वोट से हराया है। विक्रम सिंह को 1 लाख 12 हजार 37 वोट मिले, वहीं शर्मा को 88 हजार 857 वोट मिले।

दिग्गजों की सीट पर क्या रही स्थिति?

सीट मुकाबला आगे/पीछे
सरदारपुरा महेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s अशोक गहलोत (कांग्रेस) गहलोत 26396 वोट से जीते
लक्ष्मणगढ़ सुभाष महरिया (भाजपा) v/s गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस) डोटासरा 18970 वोट से जीते
झालरापाटन वसुंधरा राजे(भाजपा) v/s रामलाल (कांग्रेस) वसुंधरा 53193 वोट से जीतीं
टोंक अजीत मेहता(भाजपा) v/s सचिन पायलट (कांग्रेस) पायलट 29475 वोट से जीते
नाथद्वारा विश्वराज सिंह मेवाड़(भाजपा) v/s डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस) जोशी 7504 वोट से हारे
तारानगर राजेंद्र राठौड़(भाजपा) v/s नरेंद्र बुडानिया (कांग्रेस) राठौड़ 10345 वोट से हारे
आमेर सतीश पूनिया(भाजपा) v/s प्रशांत शर्मा (कांग्रेस) पूनिया 9092 वोट से हारे
खींवसर हनुमान बेनीवाल(आरएलपी) v/s रेवंत राम डागा (भाजपा) बेनीवाल 2059 से जीते
जीत के बाद गले मिलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (दाएं) और राजेंद्र पारीक (बाएं)। डोटासरा लक्ष्मणगढ़ और पारीक सीकर सीट से जीते हैं।
जीत के बाद गले मिलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (दाएं) और राजेंद्र पारीक (बाएं)। डोटासरा लक्ष्मणगढ़ और पारीक सीकर सीट से जीते हैं।

मंत्रियों की सीट पर क्या है स्थिति?

सीट मुकाबला हारे-जीते
कोटा उत्तर शांति धारीवाल (कांग्रेस) v/s प्रहलाद गुंजल (भाजपा) शांति धारीवाल 2486 वोट से जीते
सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस) v/s गोपाल शर्मा (भाजपा) खाचरियावास 28329 वोट से हारे
भरतपुर सुभाष गर्ग (रालोद) v/s विजय बंसल (भाजपा) सुभाष गर्ग 5387 वोट से जीते
लालसोट परसादी लाल (कांग्रेस) v/s रामबिलास (भाजपा) परसादी लाल 47068 वोट से हारे
अंता प्रमोद जैन (कांग्रेस) v/s कंवरलाल (भाजपा) प्रमोद जैन 5861 वोट से हारे
निंबाहेड़ा उदयलाल आंजना (कांग्रेस) v/s श्रीचंद कृपलानी(भाजपा) उदयलाल आंजना 3845 वोट से हारे
पोकरण सालेह मोहम्मद (कांग्रेस) v/s प्रताप पुरी (भाजपा) सालेह मोहम्मद 35427 वोट से हारे
बागीदौरा महेंद्रजीत मालवीया (कांग्रेस) v/s जयकृष्ण पटेल (बीएपी) महेंद्रजीत सिंह 41355 वोट से जीते
मांडल रामलाल जाट (कांग्रेस) v/s उदयलाल भडाणा (भाजपा) रामलाल जाट 35878 वोट से हारे
सपोटरा रमेश मीणा (कांग्रेस) v/s हंसराज मीणा (भाजपा) रमेश मीणा 43834 वोट से हारे
डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह (कांग्रेस) v/s शैलेष सिंह (भाजपा) विश्वेंद्र सिंह 7895 वोट से हारे
सिकराय ममता भूपेश (कांग्रेस) v/s विक्रम बंशीवाल (भाजपा) ममता भूपेश 9428 वोट से हारी
वैर भजनलाल जाटव(कांग्रेस) v/s बहादुर सिंह (भाजपा) भजनलाल 6972 वोट से हारे
अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली(कांग्रेस) v/s जयराम जाटव(भाजपा) टीकाराम जूली 27333 वोट से जीते
खाजूवाला गोविंद राम मेघवाल(कांग्रेस) v/s विश्वनाथ मेघवाल(भाजपा) गोविंद राम 17374 वोट से हारे
बानसूर देवी सिंह शेखावत(भाजपा) v/s रोहिताश कुमार(एएसपी)v/s शकुंतला रावत(कांग्रेस) शकुंतला रावत 15966 वोट से हारीं
बांसवाड़ा अर्जुन बामणिया(कांग्रेस) v/s धनसिंह रावत(भाजपा) अर्जुन बामणिया 1400 वोट से जीते
हिंडौली अशोक चांदना(कांग्रेस) v/s प्रभुलाल सैनी(भाजपा) अशोक चांदना 45004 वोट से जीते
कोलायत भंवर सिंह भाटी(कांग्रेस) v/s अंशुमान सिंह भाटी(भाजपा) भंवर सिंह भाटी 32933 वोट से हारे
कोटपूतली राजेंद्र सिंह यादव(कांग्रेस) v/s हंसराज पटेल(भाजपा) राजेंद्र सिंह 321 वोट से हारे
बीकानेर पश्चिम बीडी कल्ला(कांग्रेस) v/s जेठानंद व्यास(भाजपा) बीडी कल्ला 20194 वोट से हारे
सांचौर सुखराम विश्नोई(कांग्रेस) v/s जीवाराम चौधरी(निर्दलीय) सुखराम विश्नोई 4671 वोट से हारे
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला(कांग्रेस) v/s राजेन्द्र भांबू(निर्दलीय) बृजेंद्र ओला 28863 वोट से जीते
दौसा मुरारी लाल मीणा(कांग्रेस) v/s शंकर शर्मा (भाजपा) मुरारी लाल मीणा 31204 वोट से जीते
कामां जाहिदा खान(कांग्रेस) v/s मुख्तयार अहमद(निर्दलीय) v/s नौक्षम चौधरी(भाजपा) जाहिदा खान 20516 वोट से हारीं

भाजपा के 7 में से 4 सांसद जीते

सीटें मुकाबला आगे-पीछे
सांचौर (जालोर) देवजी पटेल (भाजपा) vs सुखराम विश्नोई (कांग्रेस) vs जीवाराम चौधरी(निर्दलीय) जीवाराम चौधरी 4671 मतों से जीते, देवजी तीसरे नंबर पर रहे हैं।
मंडावा (झुंझुनूं) नरेंद्र खींचड़ (भाजपा) vs रीटा चौधरी (कांग्रेस) रीटा चौधरी 18717 मतों से जीतीं, नरेंद्र खींचड़ दूसरे नंबर पर रहे।
सवाई माधोपुर किरोड़ीलाल मीणा (भाजपा) vs दानिश अबरार (कांग्रेस) किरोड़ीलाल मीणा 22510 मतों से जीते।
किशनगढ़ (अजमेर) भागीरथ चौधरी (भाजपा) vs विकास चौधरी (कांग्रेस) vs सुरेश टांक विकास चौधरी 3620 मतों से जीते, भागीरथ तीसरे नंबर पर रहे हैं।
विद्याधर नगर (जयपुर) दीया कुमारी (भाजपा) vs सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) दीया कुमारी 71368 मतों से जीतीं।
तिजारा (अलवर) बाबा बालकनाथ (भाजपा) vs इमरान खान (कांग्रेस) बाबा बालकनाथ 6173 मतों से जीते।
झोटवाड़ा (जयपुर) राज्यवर्धन राठौड़ (भाजपा) vs अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) राज्यवर्धन राठौड़ 50167 मतों से जीते।
भरतपुर जिले की बयाना सीट से भाजपा की बागी डॉ. ऋतु बनावत(बाएं) ने जीत दर्ज की। वहीं कामां से भाजपा की नौक्षम चौधरी जीतीं। रिजल्ट के बाद मतगणना स्थल पर दोनों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
भरतपुर जिले की बयाना सीट से भाजपा की बागी डॉ. ऋतु बनावत(बाएं) ने जीत दर्ज की। वहीं कामां से भाजपा की नौक्षम चौधरी जीतीं। रिजल्ट के बाद मतगणना स्थल पर दोनों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

इन सीटों के भी नतीजे आए

  • लाल डायरी से चर्चा में आए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा उदयपुरवाटी सीट से हार गए हैं। वे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कांग्रेस के भगवानाराम सैनी ने हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी दूसरे नंबर पर रहे।
  • हवामहल सीट से धर्म गुरु बालमुकुंद आचार्य जीत गए हैं। वे 974 वोट से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी को हराया।
  • जयपुर की विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी 71,368 वोटो से चुनाव जीती हैं। यह जीत जयपुर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को हराया।
  • कोटा उत्तर से मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने 2486 वोट से भाजपा के प्रहलाद गुंजल को हराया।
  • ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम सियोल से हार गईं। भैराराम ने दिव्या को 2700 से अधिक वोटों से हरा दिया।
  • भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की हार लगभग तय हो गई है। आमेर सीट पर वे कांग्रेस के प्रशांत शर्मा 7624 वोट से पीछे चल रहे हैं। आखिरी राउंड में करीब 8 हजार वोटों की गिनती बाकी है।
  • सीकर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र पारीक जीते। पारीक ने भाजपा के रतनलाल जलधारी को 29 हजार 327 वोट से हराया। पारीक को 95 हजार 722 वोट और जलधारी को 66 हजार 395 वोट मिले।
  • चित्तौड़गढ़ से भाजपा के बागी चंद्रभान सिंह आक्या जीत गए हैं। उन्हें 98446 वोट मिले हैं। जीत का मार्जिन 6823 रहा। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को 91623 वोट मिले।
  • बहरोड़ से भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव जीत गए हैं। उन्हें 69,143 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 16,815 रहा। वहीं निर्दलीय बलजीत यादव को 52,328 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव 45,601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • पिंडवाड़ा (सिरोही) सीट से भाजपा के समाराम गरासिया जीत गए हैं। भाजपा के समाराम को 70 हजार 83 वोट मिले, वहीं कांग्रेस कके 56 हजार 917 वोट हासिल हुए। समाराम गरासिया 13 हजार 166 वोट से जीते।
  • चौरासी सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोट से हराया है। कटारा को 41 हजार 984 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने इसकी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
  • अजमेर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल जीत गई हैं। उन्हें 71,319 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 4446 रहा। वहीं कांग्रेस की द्रोपदी कोली को 66,873 वोट मिले।
  • भरतपुर से राष्ट्रीय लोक दल के कैंडिडेट और मंत्री सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
  • चौमूं (जयपुर) सीट से कांग्रेस की डॉ शिखा मील बराला ने जीत दर्ज की है। उन्हें 85746 वोट मिले। जीत का मार्जिन 5695 रहा। वहीं, भाजपा के रामलाल को 80051 वोट मिले।
  • बांदीकुई (दौसा) सीट से भाजपा के भागचंद टांकड़ा जीते। उन्हें 91310 वोट मिले। जीत का मार्जिन 12750 रहा। वहीं, कांग्रेस के गजराज खटाणा को 78560 वोट मिले।
जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी दूसरी बार और उदयपुर राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह पहली बार विधायक बने।
जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी दूसरी बार और उदयपुर राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह पहली बार विधायक बने।

6 में से 5 राजघरानों के सदस्य जीते

1. वसुंधरा राजे : धौलपुर के पूर्व राजपरिवार की वसुंधरा राजे ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की बेटी हैं। उनकी मां स्व.विजयाराजे सिंधिया जनसंघ और भाजपा का प्रमुख चेहरा थीं। उनकी बहन यशोधरा राजे सिंधिया मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके भतीजे हैं। झालरापाटन से चुनावी मैदान में राजे 53,193 वोट से जीती।

2. दीया कुमारी : वे इससे पहले सवाई माधोपुर से विधायक रह चुकी हैं। जयपुर पूर्व राजघराने की राजमाता स्व. गायत्री देवी भी दो बार सांसद रह चुकी हैं। दीया के पिता स्व. भवानी सिंह ने भी चुनाव लड़ा था। दीया जयपुर की विद्याधर नगर सीट से करीब 71,368 वोट से जीती।

3. सिद्धि कुमारी : 25 वर्षों तक बीकानेर के सांसद रहे पूर्व महाराजा स्व. करणी सिंह की पोती पूर्व राजकुमारी सिद्धि कुमारी लगातार 3 बार से भाजपा विधायक हैं और अब एक बार फिर से वे बीकानेर पूर्व से मैदान में हैं। वे 19,303 वोटों से आगे हैं।

4. विश्वराज सिंह : उदयपुर का पूर्व राजपरिवार भी 25 साल बाद चुनाव मैदान में है। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। विश्वराज सिंह ‌BJP के प्रत्याशी हैं। करीब तीन दशक पूर्व विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह राजनीति में सक्रिय थे। विश्वराज सिंह विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने चुनाव में उतरे हैं। वे 7504 वोट से जीते।

5. कल्पना देवी: कोटा के पूर्व राजपरिवार की सदस्य कल्पना देवी लाडपुरा से मौजूदा विधायक हैं और एक बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने नईमुद्दीन गुड्डू को उतारा है। कल्पना देवी 25,522 वोटों से जीतीं।

6. विश्वेंद्र सिंह : भरतपुर के पूर्व राजघराने के हैं। डीग- कुम्हेर से कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह, तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रहे। विश्वेंद्र सिंह 7 हजार 895 वोट से हार गए हैं।

प्रदेशभर में चुनाव के रिजल्ट से जुड़े PHOTOS…

जीत के बाद राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
जीत के बाद राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
मतगणना केंद्र के बाहर विक्ट्री साइन दिखाते हुए चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या और उनके समर्थक। इस दौरान उन्होंने पब्लिक और कार्यकर्ताओं को जीत का क्रेडिट दिया।
मतगणना केंद्र के बाहर विक्ट्री साइन दिखाते हुए चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या और उनके समर्थक। इस दौरान उन्होंने पब्लिक और कार्यकर्ताओं को जीत का क्रेडिट दिया।
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के साथ मतगणना केंद्र के बाहर कुछ लोगों ने मारपीट की।
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के साथ मतगणना केंद्र के बाहर कुछ लोगों ने मारपीट की।
किशनपोल से कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी जीत के बाद भावुक हो गए। समर्थकों को गले लगाते हुए आंसू छलक आए।
किशनपोल से कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी जीत के बाद भावुक हो गए। समर्थकों को गले लगाते हुए आंसू छलक आए।
जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न के लिए डीजे बुलाया गया।
जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न के लिए डीजे बुलाया गया।
विराटनगर से कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना शुरू होने से कुछ देर पहले मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। हालांकि यहां भाजपा के कुलदीप ने जीत दर्ज की।
विराटनगर से कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना शुरू होने से कुछ देर पहले मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। हालांकि यहां भाजपा के कुलदीप ने जीत दर्ज की।
जैसलमेर के SBK कॉलेज में कड़ी सुरक्षा जांच के बाद मतगणना के लिए कर्मचारियों को एंट्री दी गई।
जैसलमेर के SBK कॉलेज में कड़ी सुरक्षा जांच के बाद मतगणना के लिए कर्मचारियों को एंट्री दी गई।
अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट के स्ट्रांग रूम को प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में खोला गया।
अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट के स्ट्रांग रूम को प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में खोला गया।
चूरू के लोहिया कॉलेज में मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे चूरू कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया (सबसे दाएं)। यहां भाजपा के हरलाल सहारण ने जीत हासिल की।
चूरू के लोहिया कॉलेज में मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे चूरू कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया (सबसे दाएं)। यहां भाजपा के हरलाल सहारण ने जीत हासिल की।
काउंटिंग की शुरुआत होने से पहले दीया कुमारी जयपुर के देवजी के दर्शन करने पहुंचीं थीं।
काउंटिंग की शुरुआत होने से पहले दीया कुमारी जयपुर के देवजी के दर्शन करने पहुंचीं थीं।

Related Articles