[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की ली सद्भावना बैठक:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने और सौहार्द बनाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की ली सद्भावना बैठक:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने और सौहार्द बनाने की अपील

पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की ली सद्भावना बैठक:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने और सौहार्द बनाने की अपील

खेतड़ी : खेतड़ी में विधानसभा चुनाव में हुए झगड़ों के बाद पुलिस की ओर से जनप्रतिनिधियों की सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। डीएसपी कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्र के युवाओं से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने व चुनाव परिणाम के दौरान आपसी सौहार्द बनाने की अपील की गई है।

डीएसपी सतीश वर्मा ने कहा कि खेतड़ी विधानसभा के चुनाव के दौरान 25 नवंबर को संजय नगर पंचायत के बड़वाला बूथ पर दो पक्षों में वोटिंग को लेकर झगड़े की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामले भी दर्ज करवाए गए हैं। इसके बाद कुछ असामाजिक व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर अपने समर्थकों को संयम में रखने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आने वाला है। इस दौरान जोश में यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्टों को हटाने व अपने कार्यकर्ताओं से किसी पोस्ट नहीं डालने का आह्वान किया है। क्षेत्र में आपसी भाईचारे की मिसाल को पेश करते हुए उन्होंने प्रत्याशियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कार्यकर्ताओं को अपील जारी करने की बात कही है।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। चुनाव परिणाम के दिन डीजे के साथ कोई हुडदंग व शांति व्यवस्था भंग करता पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बैठक में सीआई आसाराम गुर्जर, बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव, एडवोकेट रोहतास मनकस, महिपाल दौराता, शीशराम सैनी, सुरेश सैनी, मुकेश पोसवाल, अमर सिंह, रविंद्र फौजी, हरीश पंवार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77