नीमकाथाना में दिव्यांगों ने निकाली ट्राई साइकिल रैली:मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक, कहा- हम भी सक्षम है तो राष्ट्र भी होगा सक्षम
नीमकाथाना में दिव्यांगों ने निकाली ट्राई साइकिल रैली:मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक, कहा- हम भी सक्षम है तो राष्ट्र भी होगा सक्षम
नीमकाथाना : नीमकाथाना में विधानसभा चुनावों में न्यूनतम 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। वर्तमान में स्वीप अभियान के अंतर्गत सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
मतदाताओं को अलग-अलग ग्रुप को टारगेट करते हुए कलर थीम और स्लोगन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन आज हम भी सक्षम-राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन के साथ दिव्यांगजनो कि ट्राई साइकिल रैली रैली का आयोजन जिला परिषद प्रांगण से लेकर उपखंड कार्यालय तक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग शत प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए सक्षम ऐप बनाया गया है। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इस ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर , पिक एंड ड्रॉप, और सहायता के लिए भी अनुरोध कर सकते है, यह ऐप मुफ्त में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
समाज कल्याण अधिकारी अनिता वर्मा, स्वामी विवेकानंद पुनर्वास संस्थान के निदेशक गुलशन शर्मा और महिला पर्यवेक्षक सरोज ने सभी को 25 नवंबर को वोट अवश्य डालने का आह्वान किया।
दिव्यांग विजेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि दिव्यांगजन शरीर से कमजोर हो सकते है लेकिन मन से कमजोर नही है, आगामी 25 नवंबर को सभी दिव्यांगजन मतदान करके यह बता देंगे कि हम भी सक्षम है तो राष्ट्र भी सक्षम होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक सोनिया यादव, मंजू लाखीवाल, चिमन लाल, गोविंद सिंह तंवर, शिखा शर्मा, डॉक्टर एस एस बेदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044042


