[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इलेक्शन कमीशन पर बरसे अशोक गहलोत:कहा – तलाशी के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा, कहीं मोटा पैसा जा रहा है तो उसे पकड़ो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

इलेक्शन कमीशन पर बरसे अशोक गहलोत:कहा – तलाशी के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा, कहीं मोटा पैसा जा रहा है तो उसे पकड़ो

इलेक्शन कमीशन पर बरसे अशोक गहलोत:कहा - तलाशी के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा, कहीं मोटा पैसा जा रहा है तो उसे पकड़ो

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर राज करना चाहती हैं। इलेक्शन कमीशन की देखरेख में आम लोगों की गाड़ियों को रोक-रोककर पूछताछ की जा रही है। उनकी तलाशी ली जा रही है। अभी शादी-ब्याह हो रहे है। राजस्थान भर में लोग लाखों रुपए लेकर जा रहे है। किसानों को भी खेती से इनकम हुई है। वे परेशान हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि पकड़ना है तो इलेक्शन के लिए कहीं मोटा पैसा जा रहा है तो उसे पकड़ो। आम लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। वह कैसे अपना घर चलाएगा और शादी-ब्याह करेगा?

नीमकाथाना में जनसभा को संबोधित करते हुए नीमकाथाना : गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर राज करना चाहते है। बिना गलती बेटों को बुलाया जा रहा है। इन्हीं के नेता झूठे आरोप लगाते है। नोटिस दे रहे है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीमकाथाना के नेहरू पार्क पहुंचे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नीमकाथाना के नेहरू पार्क पहुंचे।

वैभव गहलोत को भी दिल्ली बुलाया
नीमकाथाना से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में सभा करते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के छापे डाल रही है। घरों में ईडी घुसा रहे है, बेटो को तंग कर रहे है। कुछ गलती तो हो बेटों की। दिल्ली बुला रहे है। वैभव गहलोत को भी दिल्ली बुला लिया। उस पर एक मुकदमा या आरोप नहीं है। इन्हीं की पार्टी के लोग झूठे आरोप लगाते है, नोटिस देते है और फिर बुला लेते है। इन्होंने मजाक बना रखा है। ये सब चुनाव के लिए है। जहां चुनाव, वहां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स पहुंच जाती है।

20 जिले बनाकर इतिहास बनाया
गहलोत ने कहा कि मुझे खुशी है कि मंजू सैनी ने बात मानकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। पिछली बार में उदयपुर में फंस गया था, इसलिए नीमकाथाना पहुंच नहीं पाया था। पता नहीं किसको दोष दे। हेलिकॉप्टर को परमिशन नहीं मिलने के कारण मैं नहीं आ सका। लोगों की मांग पर नीमकाथाना जिला बनाया। हमने जो जिले बनाए है, वो इतिहास बन गया है। 20 जिले एक साथ बनाना बड़ी बात है। जिला बनने से दूरियां कम होगी। लोगों को परेशानी कम होगी। नीमकाथाना मुख्यालय बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। छोटे जिले बनने से दूरियां घटती है, प्रशासन तेजी से काम करता है।

मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा-जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थी, तब भी वो नीमकाथाना आई थी। जो मुझसे मांगा वो दिया, मैंने सुरेश मोदी से कहा थी कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। ये हमारी सरकार ने करके दिखाया है।

गौशाला के लिए 3 हजार करोड़ का दिया अनुदान
सीएम ने कहा-दयाल का नांगल में औद्योगिक केंद्र की स्थापना की जा रही है। राजस्थान के हर ब्लॉक में रीको के औद्योगिक केंद्र विकसित किए जा रहे है। 200 करोड़ की लागत से सड़क बनी है। सुरेश मोदी ने पानी के लिए कहा है। नीमकाथाना परियोजना में छूट गया था, हमने मंजूर कर दिया है। लेकिन थोड़ा समय लग जाता है, अभी बजट मंजूर नहीं हुआ है।

किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया
सिंचाई के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों के लिए अलग बजट पेश किया है। कई काम ऐसे है जो हमने देश में पहली बार किए है। ग्रामीण ओलिंपिक भी उनमें से एक है। टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दिया है। पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए बोनस दे रहे है। जिसके कारण दुग्ध उत्पादन में राजस्थान नंबर वन हो गया है।

100 यूनिट बिजली सबके लिए फ्री की गई है। 1 करोड़ 4 लाख लोगों का बिजली का बिल जीरो होता है। बाकी लोगों के भी बिल कम हो गए है। अब हम सात गारंटी दे है, ये सात वचन है मेरे। हमारे शीर्ष नेता कहते है कि या तो वादा करो मत और करो तो उसे पूरा करो, हम इसी सिद्धांत पर काम करते है।

जनसभा के दौरान नेहरू पार्क में मौजूद लोग।
जनसभा के दौरान नेहरू पार्क में मौजूद लोग।

जल जीवन मिशन में राज्य की भी भागीदारी
पानी की योजनाओं (जल जीवन मिशन) का भारत सरकार प्रचार खूब करती है। लेकिन ये भागीदारी की स्कीम है। जिसमें 45 फीसदी केंद्र, 45 फीसदी स्टेट और 10 फीसदी गांव वालों को देना है। हमने वो 10 फीसदी भी देने का फैसला किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22