[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबीत मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने कमिश्नर पंचकूला के कार्यालय पर दोपहर शुरू किया धरना प्रदर्शन।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़देशहरियाणा

लंबीत मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने कमिश्नर पंचकूला के कार्यालय पर दोपहर शुरू किया धरना प्रदर्शन।

लंबीत मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने कमिश्नर पंचकूला के कार्यालय पर दोपहर शुरू किया धरना प्रदर्शन।

पंचकूला : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित-नगर निगम कर्मचारी मंच पंचकूला के सफाई कर्मचारियों ने दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कमिश्नर कार्यालय नगर निगम पंचकूला के सामने अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन और धरना शुरू किया। जो की मांगे माने जाने तक जारी रहेगा। जिसकी अध्यक्षता रामफल परखी ने की और संचालन सोमपाल प्रधान ने किया। आज के धरने को तथा भविष्य में चलने वाले आंदोलन को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच मुख्यालय सोनीपत के प्रदेश महासचिव आर.के. नागर ने राज्य कार्यकारी की ओर से समर्थन दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं सहित जतिन, राकेश, राम सिंह, दौलाराम और विनोद लोट ने कमिश्नर और मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश कुमार सिंगला पर अपनी मांगों की अनदेखी करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सभी नेताओं ने बताया कि, फरवरी 2023 में पूर्व कमिश्नर वीरेंद्र लाठर ने यूनियन सिस्ट मडल के साथ वार्ता के दौरान हटाए गए 135 में से 60 कर्मचारी लगाने की मांग मंजूर की थी। और तीन पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनने की मांग स्वीकार की थी। जिन कर्मचारियों का वेतन काटा गया था, अथवा नाजायज बदली की गई थी, उनको तुरंत पूरा वेतन दिलाने और बदली किए गए कर्मचारियों को उनके स्थान पर पुनः लगाने की मांग मानी थी। और अविनाश सिंगला को उनकी आदेश जारी करने के लिए कहा था। परंतु अविनाश सिंगल ने बार-बार कहने के बाद और यूनियन शिषट मंडल मिलने के बाद साफ इनकार कर दिया कि, मैं किसी के आदेश नहीं मानूंगा, और कोई मांग लागू नहीं करूंगा।

इस प्रकार फरवरी 2023 से आज तक अनेको बार धरने पर दर्शन और हड़ताल की जा चुकी है। और झूठे आश्वासन मिल चुके हैं। परंतु एक भी मांग को सिरे नहीं लगाया गया है। इसलिए कई बार नोटिस देने के बाद मजबूर होकर आज दिनांक 9 नवंबर से कमिश्नर कार्यालय सेक्टर 14 पंचकूला पर दोपहर रोष प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए हैं । और दिवाली के बाद काम छोड़कर पूर्ण हड़ताल करने के लिए भी बाध्य होंगे। रामफल प्रधान और सोमपाल प्रधान ने विभागीय अधिकारियों को चेताया है कि, यदि समय रहते वार्ता के लिए टेबल पर बुलाकर सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो, दिवाली के बाद होने वाली पूर्ण काम छोड़ हड़ताल के लिए स्वयं कमिश्नर साहब और मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अविनाश सिंगला पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे।

यूनियन की प्रमुख मांगे निम्न प्रकार हैं:

  • सभी सफाई कर्मचारियों को समान काम समान वेतन तुरंत प्रभाव से दिया जाए।
  • सभी प्रकार के कच्चे सफाई कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। तब तक उनको कौशल निगम के समान वेतन दिया जाए।
  • हटाए गए कर्मचारियों में से आधे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर लिया जाए।
  • सभी सफाई कर्मचारियों को वर्दी और जूते व जुराब तथा अन्य संबंधित समान तुरंत प्रभाव से दिया जाए।
  • मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाशसिंगला द्वारा पूर्व में एक्सपायरी डेट का सरसों तेल बांटने और कर्मचारियों का उत्पीड़न करने तथा कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू न करने के आरोप में इसकी तुरंत पांचकुला से बद्ली की जाए।
  • कर्मचारियों की अन्य स्थाई और छोटी-छोटी समस्याओं का भी तुरन्त समाधान किया जाए।

आज की सभा में सर्व सोमपाल, जैकब मशीह, तरसेम लाल सैनी, राम सिंह, जतिन कुमार, हरकसिह, राकेश कुमार, धोलाराम, विनोद कुमार, जैसिंग, विनोद लोट, सत्यवान, किशन लाल, सुभाष चंद्र, भूपेंद्र सिंह, कृष्णा, प्रेमलता, कौशल्या, सुशीला,आदि अनेक महिला कर्मचारियों सहित सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिकारियों तथा हरियाणा सरकार के खिलाफ जम कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Related Articles