[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार युवक घायल, कोचिंग कर घर लौट रहा था युवक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार युवक घायल, कोचिंग कर घर लौट रहा था युवक

कार ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार युवक घायल, कोचिंग कर घर लौट रहा था युवक

मेहाड़ा : मेहाड़ा थाना क्षेत्र में क्रेटा गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस संबंध में गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों की ओर से कार चालक के खिलाफ थाने में टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी किरण सिंह ने बताया कि बाढ़ की ढाणी तन मेहाड़ा निवासी रामसिंह पुत्र ख्यालीराम मंगलवार सुबह कंप्यूटर का कोर्स करने की कोचिंग करने के लिए मेहाडा में गया था। इस दौरान वापस आते समय गोगाजी मंदिर के गेट के सामने पहुंचा तो तेज गति से आ रही एक क्रेटा गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। टक्कर लगने के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल राम सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गलत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल खेतड़ी लाया गया। इस दौरान राम सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर घायल के परिजन व मेहाडा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच कर जानकारी जुटाई। थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में घायल राम सिंह के चाचा हजारीलाल की ओर से थाने में क्रेटा गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। हादसे में घायल युवक का जयपुर में उपचार करवाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाकर गाड़ी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62