[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में लगाए जोनल इंचार्ज, पांच पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में लगाए जोनल इंचार्ज, पांच पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने जोनल इंजार्ज नियुक्त किए हैं। एआईसीसी की तरफ से पांच कांग्रेस पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के भीतर बगावत इस हद तक बढ़ चुकी है कि कई सीटों पर टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर नामांकन भरने की तारीख तक बता दी। इसमें कुछ नेता ऐसे भी, जो अपनी मौजूदा पार्टी से टिकट न मिलने के कारण, किसी और पार्टी में चले गए। कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने तीसरे दल का राह चुन ली है।

बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में जोनल इंचार्ज नियुक्त किए हैं। एआईसीसी की तरफ से राजस्थान में ये नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, पांच कांग्रेस पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं। वहीं, दिनेश खोड़निया और राजीव अरोड़ा को जोनल इंचार्ज बनाया गया है। दिनेश खोड़निया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। साथ ही कृष्ण मुरारी गंगावत, खानू खां बुधवाली को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुनील परिहार को भी जोनल इंचार्ज बनाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62