[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फूटाला में श्री रामकृष्ण गोशाला का किया अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

फूटाला में श्री रामकृष्ण गोशाला का किया अवलोकन

फूटाला में श्री रामकृष्ण गोशाला का किया अवलोकन

अजीतगढ़ : स्थानीय श्री कृष्ण गोशाला के पदाधिकारियों ने उप संरक्षक सदस्य डॉ.एसडी रायपुरिया के नेतृत्व में श्री रामकृष्ण गोशाला फुटाला का अवलोकन किया। यहां पर गोशाला समिति से गोवंश व गोशाला प्रबंधन की जानकारी लेकर गो आवास समेत अनेक स्थानों का अवलोकन किया। जानकारी मुताबिक श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ में हाल ही प्रबंधन कार्यकारिणी द्वारा गोवंश संख्या बढ़ाने के साथ व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अनेक कार्य संचालित कर रखी है।

गोशाला में गायों के अलावा अन्य संसाधनों, व्यवस्थाओं के लिए इलाके की अच्छी गोशालाओ का अवलोकन करने का कार्य कर रही है। इसकी के तहत गोशाला उप संरक्षक सदस्य डॉ.एसडी रायपुरिया, गोशाला अध्यक्ष चैतन्य मीणा, मीडिया प्रभारी जीएन शर्मा व अन्य की टीम ने श्री रामकृष्ण गोशाला फुटाला का अवलोकन किया। जहां समिति के मांगीलाल परसोया व नागरमल जोशी से गोशाला संचालन के बारे में अनेक बिंदुओं पर चर्चा की।

फुटाला की गोशाला में 550 गोवंश है। 150 किलो दूध प्रतिदिन एकत्रित होता है, जो गोशाला से ही काउंटर बिक्री हो जाता है। गोशाला में दो ट्रेक्टर, एक लोडर, एक इलेक्ट्रिक टेंपो है जिससे गांव में प्रतिदिन गौ ग्रास एकत्रित होता है। चारा गोदाम, बांट, दलिया, पशु आहार के बड़े गोदाम है। काफी बड़ा आरसीसी से निर्मित गौ आवास है, जिसके तीन पार्ट बने हुए है। गोशाला में प्रतिदिन बांट सभी गोवंश को दिया जाता है। बीमार, जख्मी, बूढ़ी गायों के गौ आवास अलग है। अजीतगढ़ की टीम ने गोशाला के सुव्यवस्थित संचालन के रिकॉर्ड, व्यवस्थाओं, आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि अजीतगढ में आजादी से पूर्व की वर्ष 1945 में स्थापित गोशाला है, विगत लंबे समय से घटते गोवंश के चलते अनेकों अव्यवस्थाओं से शिकार हो रखी है। जिससे सुगम, सुवस्थित संचालन के लिए विगत दिनों गोशाला कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक व पारदर्शी तरीके से गठन किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62