स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया:छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया जागरूकता का संदेश
स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया:छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया जागरूकता का संदेश
नीमकाथाना : मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को जमुना देवी राबाउमावि खेतड़ी मोड़ में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राधे श्याम योगी ने सभी बालिकाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए बताया ।

सीडीपीओ संजय चेतानी ने ऑनलाइन एप की जानकारी दी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाबूलाल सैनी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम में विकास अधिकारी सम्पत सैनी, संस्था प्रधान शेर सिंह यादव सहित विद्यालय स्टाफ एवं बालिकाएं उपस्थित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043426


