[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सीविजल एप पर 21 शिकायतें मिली:बैनर, होर्डिंग और झंडे लगे होने की 18 शिकायतें मिली, 100 मिनट में किया समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में सीविजल एप पर 21 शिकायतें मिली:बैनर, होर्डिंग और झंडे लगे होने की 18 शिकायतें मिली, 100 मिनट में किया समाधान

नीमकाथाना में सीविजल एप पर 21 शिकायतें मिली:बैनर, होर्डिंग और झंडे लगे होने की 18 शिकायतें मिली, 100 मिनट में किया समाधान

नीमकाथाना : नीमकाथाना विधानसभा चुनावों में आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला प्रशासन इस बार पैनी नजर जमाए बैठा हैं। नीमकाथाना में चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की अब तक 21 शिकायतें मिली हैं। जिनमें 18 का 100 मिनट में समाधान कर दिया गया है। ज्यादातर शिकायतें बैनर, होर्डिंग, झंडे लगे होने की दर्ज हुई थी।

टीम प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के साथ ही कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी तुरंत एफएसटी टीम को भेज देते हैं। फील्ड में तैनात टीम शिकायत के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर मौके से ही वापस एप पर ऑनलाइन अपलोड करते हैं।

कंट्रोल रूम पर बैठी टीम पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेकर उनका समाधान कर रही है।
कंट्रोल रूम पर बैठी टीम पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेकर उनका समाधान कर रही है।

उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप पर दर्ज हुई 21 शिकायतों में 18 का 100 मिनट में समाधान कर दिया गया। वहीं, एक शिकायत गलत मिली जिसे ड्रॉप कर दिया गया और 3 शिकायतों का 100 मिनट में समाधान नहीं होने से उनको एनजीएसपी पोर्टल पर लेकर समाधान किया गया। सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए गठित 3 एफएसटी टीम अलग-अलग लोकेशन पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में तैनात रहती है। एक टीम सिरोही क्षेत्र दूसरी शहर और तीसरी पाटन इलाके में तैनात है। चुनाव संचालन के लिए तहसील कार्यालय के सामने स्थित नागरिक सुविधा केन्द्र में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां टीम दिनभर अलग-अलग बनाई गई प्रकोष्ठों पर नजर रखती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77