[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर में वैश्य समाज नाराज, आज फिर मीटिंग:कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो खुद का प्रत्याशी उतारेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरचुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर में वैश्य समाज नाराज, आज फिर मीटिंग:कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो खुद का प्रत्याशी उतारेंगे

अलवर में वैश्य समाज नाराज, आज फिर मीटिंग:कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो खुद का प्रत्याशी उतारेंगे

अलवर : अलवर शहर में बीजेपी से वैश्य को टिकट नहीं मिलने से वैश्य समाज नाराज है। टिकट घोषणा के दिन होपसर्कस पर पुतला जला विरोध जताया। रविवार रात को महावर धर्मशाला में कई घंटे तक मैराथन मीटिंग चली। जिसमें मौटे तौर पर यही चर्चा रही कि बीजेपी ने भी वैश्य समाज की अनदेखी की है। जो कि उसका वोट बैंक रहा है। अब समाज की अनदेखी करने वाली पार्टी को सबक सिखाएंगे। कांग्रेस ने भी वैश्य समाज को महत्व नहीं दिया तो खुद का प्रत्याशी उतारेंगे। हालांकि फाइनल निर्णय सोमवार को सुबह 11 बजे महावर छात्रावास में होने वाली मीटिंग में किया जाएगा।

पार्टी से पहले समाज

यहां वैश्य समाज के सभी पार्टियों से जुड़े लोग पहुंचे। अधिकतर ने कहा कि पहले समाज है बाद में पार्टी है। हम सब पार्टियों के प्रत्याशियों की चुनाव में मदद करते हैं। अब हम हमारे प्रतयाशी की मदद करेंगे। जब शहर में वैश्य समाज को पार्टियां महत्व नहीं दे रही हैं तो समाज को अपना महत्व बताना जरूरी है। कई बीजेपी के नेताओं ने भी कहा कि पार्टी से पहले समाज है। जो समाज तय करेगा वहीं करेंगे।

कांग्रेस-बीजेपी दोनों पर सवाल

यहां बीजेपी के प्रमोद विजय, पंकज गुप्ता, राजकुमार गोयल, सुरेश गुप्ता सहित अनेक लोगों ने अपनी बात रखी। सबने एक ही बात कही कि जो पार्टी वैश्य समाज को महत्व देगी। समाज भी उसके साथ खड़ा होगा। बीजेपी कांग्रेस में से कोई भी पार्टी महत्व नहीं देती है तो समाज भी अपना अलग रास्ता तय करेगा। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी वैश्य समाज उतार सकता है। वैश्य व पुरुषार्थी समाज का वर्चस्व है। लेकिन अब टिकट नहीं मिलने से नाराजगी है।

आज दुबारा से 11 बजे मीटिंग

सोमवार सुबह 11 बजे नंगली सर्किल स्थित महावर छात्रावास में समाज की वापस मीटिंग होगी। जिसमें पूरे समाज के लोगों को बुलाया गया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि पहले अलवर जिले में वैश्य समाज के तीन-तीन टिकट मिलते थे। अब एक भी टिकट नहीं दे रहे। इस कारण समाज में नाराजगी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62