[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में आरएसएस का पथ संचलन:पांच बस्तियों में निकाला जाएगा, विजयादशमी पर होगा बड़ा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में आरएसएस का पथ संचलन:पांच बस्तियों में निकाला जाएगा, विजयादशमी पर होगा बड़ा आयोजन

पिलानी में आरएसएस का पथ संचलन:पांच बस्तियों में निकाला जाएगा, विजयादशमी पर होगा बड़ा आयोजन

पिलानी : पिलानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। विजयादशमी पर्व पर 22 अक्टूबर को पिलानी नगर में होने वाले पथ संचलन से पहले पिलानी की सभी पांच बस्तियों से पथ संचलन निकाले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी का पर्व संघ के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसी क्रम में बस्ती क्रमांक 3, 4, 5 के संचलन निकाले गए। जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। संघ कार्यालय तालाब पर एकत्र हुए स्वयं सेवकों ने धर्म ध्वज फहरा कर सलामी दी। जिसके बाद तालाब कार्यालय से लेकर बस स्टैंड होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया तक अलग-अलग बस्तियों में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

संचलन मे विभाग प्रचार प्रमुख प्रभु दयाल, जिला पर्यावरण संयोजक देवेंद्र डागर, जिला सह सम्पर्क प्रमुख नरेन्द्र, सह खण्ड कार्यवाहक बुधराम, खण्ड ग्राम विकास प्रमुख प्रमोद मांजू , खण्ड विस्तारक अभिषेक कुमार, नगर कार्यवाहक दीपक सोनी, नगर सहकार्यवाहक वीरेन्द्र सिंह राठौड़, व्यवस्था प्रमुख बलवान, नगर बौद्धिक प्रमुख संदीप सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77