[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में रामलीला का हुआ शुभारंभ:पहले दिन नारद मोह लीला और रावण जन्म का हुआ मंचन, लोगों की उमड़ी भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में रामलीला का हुआ शुभारंभ:पहले दिन नारद मोह लीला और रावण जन्म का हुआ मंचन, लोगों की उमड़ी भीड़

नीमकाथाना में रामलीला का हुआ शुभारंभ:पहले दिन नारद मोह लीला और रावण जन्म का हुआ मंचन, लोगों की उमड़ी भीड़

नीमकाथाना : नीमकाथाना में रामलीला का मंचन मंगलवार को आदर्श रामलीला मंडल की ओर से शुरू किया गया। रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला का मंचन मंगलवार रात 9.15 बजे परंपरा के अनुसार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सैनी चंचल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

गणेश वंदना एवं भगवान शिव की आरती के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया गया। रामलीला के पहले दिन रामलीला में नारद मोह लीला, रावण जन्म का मंचन हुआ। जिसमें नारद का किरदार बाबूलाल भारद्वाज, शिव का किरदार विक्की सैनी, ब्रह्मा का किरदार श्रवण शर्मा, विष्णु का किरदार रवि टेलर, रावण का किरदार संतोष चेजारा, शिलनिधि का किरदार अमरसिंह सहित अन्य मंडल के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मंडल की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी संरक्षक प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र पंच, सतीश खंडेलवाल, मंत्री नंदलाल सैनी, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, रोशन मोदी, प्रहलाद सेन, दिनेश सैनी, छगन सैनी, श्रवण शर्मा, केसी टेलर, बंटी शर्मा आदि ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62